फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gunman entered in Orlando airport and allegedly pointed a gun at an officer

US: एयरपोर्ट पर गनमैन ने पुलिसकर्मी पर तानी बंदूक, मची अफरा-तफरी

Wed, 31 May 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 31 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
gunman entered in Orlando airport and allegedly pointed a gun at an officer

ओपन फायरिंग की लगातार मार झेल रहे अमेरिका में एक और बड़ा हादसा मंगलवार को होते-होते रह गया। अमेरिका के सबसे बड़े एयरपोर्ट ओरलेंडो से एक गनमेन को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और वहां के टर्मिनल 'ए' को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिरफिरा एयरपोर्ट में किसी तरह गन लेकर उसके पहले फ्लोर में घूस गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मी पर उसने गन तान दी। एयरपोर्ट पर ओपन फायरिंग की खबर फैलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालात पर काबू पाने की में जुटी ओरलेंडो पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि गनमेन हिरासत में है और हर कोई सेफ है।
विज्ञापन

 

इस बीच एक चश्मदीद महिला ने एयरपोर्ट के हालातों का वीडियो शेयर करते हुए  कैप्शन में लिखा कि वो पल बेहद खतरनाक था। डेली मेल की खबर के मुताबिक महिला ने लिखा कि पुलिस अधिकारी उस शख्स को समझा रहे थे और कह रहे थे कि तुम जेल में नहीं जाओगे, ब्लकि तुम्हें अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट के टर्मिनल ए के शट डाउन होने की जानकारी प्रशासन ने ही दी। प्रशासन ने कहा कि गनमेन के घुस जाने के चलते फ्लाइट्स लेट होंगी, इतना ही नहीं कोई भी एयरपोर्ट के पहले फ्लोर पर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed