फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four men arrested after girl of 9 'gang raped while mum smoked meth'

4 दरिंदे बच्ची से रेप कर रहे थे, मां धुएं के छल्ले उड़ा रही थी

Thu, 07 Apr 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 06:19 PM IST
सार

  • ईस्टर संडे के जश्न में दब गई एक मासूम की चीखें
  • मां मौजूद थी, उसी वक्त बच्ची से किया दुष्कर्म
  • मां धुएं के छल्ले उड़ा रही थी और बच्ची से रेप हो रहा था
  • बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 दबोचे गए

विज्ञापन
Four men arrested after girl of 9 'gang raped while mum smoked meth'
बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : मिरर

विस्तार

ईस्टर संडे पर सब इक्ट्ठा हुए थे। इस जश्न में एक 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। उसकी चीखें किसी को नहीं सुनाई दीं, यहां तक की उसकी मां को भी, जो उसकी के बगल में ही थी। चार दरिंदे नन्हीं बच्ची का रेप कर रहे थे और मां नशे में धुत धुएं के छल्ले उड़ा रही थी।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली वारदात अमेरिका के यूटाह की है। वरनल स्थित एक दोस्त के घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। यूनिटाह काउंटी शेरिफ ने 4 लोगों को नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मिरर की खबर के मुताबिक मामले की छानबीन तक चारों की जमानत पर रोक लगाई गई है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीते ईस्टर संडे पर एक महिला अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर अपने दोस्त के घर गई थी। धरे गए चार आरोपी भी इस मौके पर आमंत्रित किए गए थे। लेकिन चारों की नीयत मासूम बच्ची पर डोल गई और उसे हवस का शिकार बना डाला।

मां धुएं के छल्ले उड़ा रही थी और बच्ची से रेप हो रहा था

Four men arrested after girl of 9 'gang raped while mum smoked meth'
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी - फोटो : demo

पुलिस के मुताबिक 36 वर्षीय लारसन रोनडीउ, 20 वर्षीय जोसिआह रोनडीउ, 29 वर्षीय जेरी फ्लैटलिप और 26 वर्षीय रेंडाल फ्लैटलिप के रूप में आरोपियों पहचान हुई है। 

पुलिस की मानें तो इन चारों ने बच्ची से बलात्कार के बाद उसे धमकाया कि अगर किसी को भी इस बारे में जानकारी दी को जान से मार दी जाएगी। 

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिस वक्त बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया जा रहा था उस वक्त बच्ची की मां दूसरे कमरे में मेथ (एक प्रकार का नशा) लेने में बिजी थी।

पुलिस इस केस में और भी सुबूत जुटा रही है। बच्ची को सरकारी देखभाल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed