{"_id":"599bfbac4f1c1b675e8b4b1e","slug":"danish-submarine-inventor-peter-madsen-says-he-buried-swedish-journalist-kim-wall-at-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला पत्रकार के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, शव समुद्र में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता महिला पत्रकार के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, शव समुद्र में फेंका
एजेंसी, स्टॉकहोम
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
डू-इट-योरसेल्फ पनडुब्बी
- फोटो : NY Times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डू-इट-योरसेल्फ पनडुब्बी के दानिश आविष्कारक पीटर मैडसन का साक्षात्कार करने गई महिला पत्रकार किम वाल को लेकर मैडसन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस और अदालत को बताया कि पनडुब्बी पर हुई दुर्घटना में वाल की मौत हो गई और उसने शव को समुद्र में फेंक दिया। दरअसल मैडसन का साक्षात्कार करने गई वाल 11 अगस्त से लापता थीं।
पुलिस ने बताया कि शुरूआत में आविष्कारक पीटर मैडसन ने दावा किया था कि उसने आखिरी बार पत्रकार किम वाल को 10 अगस्त को तब देखा था जब उसने उन्हें कोपेनहेगन के द्वीप पर छोड़ा था।
लेकिन लापरवाही के कारण हत्या का आरोप लगने के बाद मैडसन ने पुलिस और अदालत को बताया कि पनडुब्बी पर एक दुर्घटना हो गई थी जिसकी वजह से किम वाल की मौत हो गई। इसके बाद तुरंत उसने कोपनहेगन के दक्षिण में स्थित कोगे खाड़ी में किसी अज्ञात जगह शव को फेंक दिया।
विज्ञापन
दानिश और स्वीडिश अधिकारी 30 वर्षीय पत्रकार वाल की तलाश में लगे हैं। वाल मैडसन के ऊपर एक फीचर स्टोरी लिखने के लिए उनके साथ गई थीं। वाल एक स्वतंत्र पत्रकार थीं जिन्होंने द गार्जियन और द न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए रिपोर्टिंग की थी।
10 अगस्त की शाम को कोपनहेगन में मैडसन और वाल को पनडुब्बी पर कई लोगों ने देखा था। दोनों की एक साथ तस्वीरें भी ऑनलाइन हुई थीं जिसमें वाल मुस्कुरा रही थीं। वाल के वापस न आने और पनडुब्बी के लापता होने पर उन्हें ढूंढा गया तो वहां केवल मैडसन मिले जबकि अचानक ही पनडुब्बी डूब गई। इस पनडुब्बी नॉटिलस को 2008 में मैडसन ने बनाया था जो कि सबसे बड़ा निजी पोत था।