ईसाई लड़की का अपहरण कर मुस्लिम शख्स ने की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में लाहौर में 24 वर्षीय ईसाई युवती को कॉलेज से घर आते वक्त अगवा कर लिया गया। वह अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी। छात्रा मरियम मुस्ताक के घर वालों का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि उसका अपहरण किसी मुस्लिम युवक से शादी कराने के लिए किया गया है।
डेली मेल के अनुसार, मरियम का अपहरण करीब एक साल पहले हुआ था, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला। ईसाइयों के हित के लिए काम करने वाली एक संस्था के प्रयास से आरोपी के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज गया है जिसमें आरोपी मरियम के साथ इस सप्ताह अदालत में पेश होगा।
मरियम के परिजनों ने बताया कि पुलिस कहती है कि जिस शख्स पर मरियम के अपहरण का आरोप लगा है मरियम ने उसी शख्स से शादी कर ली है। इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में न तो किसी को गिरफ्तार किया और न ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
शिक्षक बनना चाहती थी मरियम
मरियम के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई करने के बाद टीचर बनना चाहती थी। लेकिन उसे अपने छोटे भाई के आंखों के सामने ही अगवा कर लिया गया।
11 साल के भाई ने घर आकर बताया कि कुछ मुस्लिम लोगों ने मरियम को पकड़कर जबरदस्ती कार में डालकर ले गए थे। इसके बाद मरियम की मां मसरत मुस्ताक ने पुलिस में अगवा करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई और कार का नंबर भी पुलिस को बताया था। लेकिन उन्हेें पुलिस से निराशा की हाथ लगी।
मरियम की मां ने बताया कि रिपोर्ट लिखाने के दो दिन बाद पुलिस ने उसे फोन किया और बताया कि उसकी बेटी का अपहरण नहीं किया गया बल्कि उसने अगवा करने वाले मुस्लिम युवक से शादी की है।
मरियम की मां बताती हैं कि उनकी बेटी किसी भी हालत में मुस्लिम युवक के साथ शादी नहीं कर सकती थी। मुस्लिम युवक से जबरन उसकी शादी कराई गई है।
मुहम्मद अली ने की मरियम से शादी
मरियम के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी का अपहरण मुहम्मद अली नाम के शख्स ने किया था। अली जबरदस्ती से उससे शादी कर ली।
उन्होंने बताया कि उनके छोटे बच्चों या किसी ने मरियम को कभी भी मुस्ताक के साथ नहीं देखा था। वहीं मरियम को अगवा करने वाले आरोपी अली ने पुलिस को मरियम से शादी करने का सर्टिफिकेट भी दे दिया है।
अपने देवर के साथ रह रहीं मरियम की मां ने बताया कि तीन साल पहले कैंसर से उनके पति का देहान्त हो गया था और कुछ समय पहले मरियम की छोटी बहन भी गुजर गई थी। लेकिन अब मरियम के अगवा होने से वह पूरी तरह से टूट चुकी है। उनकी बेटी को अगवा करने वालों ने उनकी पूरी जिंदगी तबाह कर दी है।