फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   burhan asked for help to hafiz sayeed its revealed in audio tape 

सामने आया ऑडियो, बुरहान ने मांगी थी आतंकी हाफिज सईद से मदद

Fri, 02 Dec 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Dec 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
burhan asked for help to hafiz sayeed its revealed in audio tape 

जम्मू कश्मीर में मारे गए आतंकी बुरहान वानी और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बीच का साजिश का एक ऑडियो टेप सामने आया है। सामने अए इस टेप से साफ जाहिर हो रहा है कि आतंकी संगठन हिजबुल के कमांडर वानी और हाफिज में काफी नजदीकियां थी। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं वानी हाफिज से मदद मांगा करता था और हमला करने के निर्देश भी लिया करता था। ये ऑडियो निजी टीवी चैनल सीएनएन न्यूज 18 की तरफ से जारी की गई है। कभी नापाक इरादों के साथ बड़े हमले की फिराक में बैठा वानी ऑडियो में कहता है आपका और हमारा दुश्मन (भारत) एक ही है और वह को कमजोर हो चुका है।
विज्ञापन


बुरहान कहता है कि हमें मौका नहीं गंवाना चाहिए, इसलिए अगर और मदद की जाए तो घाटी को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। ऑडियो में बुरहान, हाफिज से कम पैसे मिलने की बात कर रहा है, साथ ही और पैसों की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज बोला, मैं आपके (बुरहान) काम से खुश हूं

burhan asked for help to hafiz sayeed its revealed in audio tape 
अपने साथी के साथ बुरहान
वानी, भारत को नुकसान पहुंचाने की लड़ाई में हाफिज से हाथ मिलान और भारत के खिलाफ लड़ने की बात कहता है। वहीं हाफिज वादा करता है और कहता है कि हमारी ओर से मदद में कोई कमी नहीं रहेगी। ये टेप वानी के मारे जाने से कुछ दिन पहले का ही है, जिसमें हाफिज कहता है कि मैं आपके काम से खुश हूं, इतना ही नहीं हमारे सारे भाईजान आपके काम से बेहद खुश हैं। 

वानी तबीयत के बार में पूछ रहा है, तभी हाफिज कहता है मैं ठीक हूं, साथ ही मदद करने का वादा करता है। हाफिज कहता है कि अल्लाह दुश्मन की साजिशों को नाकाम करें।


बुरहान की मौत के बाद लगा रहा कई दिनों तक कर्फ्यू

burhan asked for help to hafiz sayeed its revealed in audio tape 
बताते चलें कि वानी को सेना ने 8 जुलाई को मौत के घाट उतार दिया था। उसकी मौत के बाद घाटी में विरोध-प्रदर्शन होने लगे थे और इसी वजह से करीब 100 दिन तक कर्फ्यू भी लगा रहा था। इस दौरान कई लोगों की जान गई थी। हैरानी वाली बात है कि वानी को शहीद बताया जा रहा था और पाकिस्तान में उसकी मौत पर शौक भी जताया गया था।

आतंक से दुनिया को हिला देने का मकसद रखने वाले वानी की मौत पर नवाज शरीफ ने भारत की कड़ी निंदा की थी और मानव अधिकार का हवाला देकर इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात कही थी।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed