{"_id":"5cd8dfaebdec22077725353a","slug":"britain-man-sentence-for-life-for-murder-of-indian-origin-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: भारतीय मूल की महिला की 56 बार चाकू से वार कर पति ने की थी हत्या, मिली उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्रिटेन: भारतीय मूल की महिला की 56 बार चाकू से वार कर पति ने की थी हत्या, मिली उम्रकैद
Mon, 13 May 2019 08:51 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 13 May 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
लॉरेन्स ब्रैंड
- फोटो : thamesvalley.police.uk
ब्रिटेन में बीते साल क्रिसमस पर एक भारतीय मूल की महिला की उसके पति ने हत्या कर दी थी। अब आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। लॉरेन्स ब्रैंड (47) ने अपनी 41 वर्षीय पत्नी एंजेला मित्तल की रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से हत्या कर दी थी। शुक्रवार को रीडिंग क्राउन कोर्ट ने उसे सजा सुनाई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एंजेला के गले और सीने पर 59 बार चाकू से वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सजा सुनाते समय जज हैदर रॉरटन ने आरोपी से कहा, "तुमने अपनी पत्नी को चाकू से मारा। तुम्हारा हमला बेहद क्रूर था। तुमने अपनी पत्नी पर 59 बार चाकू से वार किया। उस दौरान एक चाकू टूट भी किया। तुम फिर भी नहीं रुके, कमरे से बाहर निकल रसोई में गए और एक और चाकू लेकर आ गए।"
कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया कि फॉरेंसिक सबूतों से पता चलता है कि पीड़िता ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की थी। उसे बेहद डर और दर्द का सामना करना पड़ा। मामले से जुड़े जांचकर्ता ने कहा कि महिला को जहां सबसे सुरक्षित महसूस होना चाहिए, उसी स्थान पर उसपर हमला किया गया। आरोपी ने आपातकाल नंबर पर फोन करने से पहले घटना वाले स्थान की सफाई की। उसने एंबुलेंस के बजाय पुलिस को फोन किया।
एंजेला के पिता भारत और मां कमला मित्तल ने अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह बहुत अच्छी थी। उन्होंने कहा कि एक संवेदनहीन अपराध के कारण उसका जीवन खत्म हो गया।