डेटिंग ऐप से बनाया पार्टनर, शारीरिक संबंध से मना किया तो दी ऐसी खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक्सिको में एक सिरफिरे प्रेमी पर शारीरिक संबंध बनाने की सनक इस कदर हावी हो गई कि उसने अपने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। टिंडर डेटिंग एप के जरिए नजदीक आए जोड़े में संबंध बनाने पर अक्सर झगड़ा हुआ करते था, लेकिन उसका अंजाम कुछ ऐसा निकलेगा इसकी उम्मीद लड़की ने नहीं की होगी।
मर्डर के आरोप में प्रेमी एम्मानुएल डेलानी वाल्देज बोकेनगेगरा को गिरफ्तार किया गया है। बर्बर मर्डर की इस कहानी में हत्या का तरीका दिल को दहला देने वाला है। बोकेनगेगरा पर आरोप है कि उसने पहले लड़की का कत्ल किया और फिर उसकी लाश को तेजाब के पूल में खाक कर दिया।
आरोपी के घर में बैग में भरी मिली हड्डियां
मिरर की खबर के अनुसार इस बात का खुलासा उस दौरान हुआ जब लड़की की हड्डियां आरोपी के घर से बैग में भरी हुई बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक दोनों की मुलाकात डेटिंग एप टिंडर पर हुई थी जिसके बाद वे एक-दूसरे से मिलने लगे।
इस बीच दोनों ने कई बार साथ में फिल्में भी देखी, लेकिन शारीरिक संबंध बनाने को लेकर आरोपी लगातार दबाव बनाता रहा। स्थानीय मीडिया के अनुसार मृत लड़की का बैग और कपड़े भी आरोपी के फ्लैट से बरामद हुए थे।