फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boyfriend accused of eating girlfriend appealed in court he is not competent for trial

कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े खा गया था उसका आशिक

Sat, 25 Feb 2017 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
boyfriend accused of eating girlfriend appealed in court he is not competent for trial

एक ऐसा सनकी आशिक जिसने अपनी गर्लफ्रेंड का कथित तौर पर रेप करके कत्ल कर दिया। दिल को दहला देने वाली इस वारदात में उसने कत्ल के बाद गर्लफ्रेंड की लाश के टुकड़े किए और उन्हें खाया भी था। दरअसल, ये सनकी आशिक जैफरसनविल के दक्षिणी इंडियाना का रहने वाला है। 

विज्ञापन


इस खूनी खेल की सुनवाई कोर्ट में चल रही है, जिसमें नया मोड़ सामने आया है। गिरफ्त में आए जोसेफ ओबरहनसले की ओर से कोर्ट में अपील की गई है कि वो ट्रायल में खड़े होने लायक नहीं है। उसके वकीलों के मुताबिक जोसेफ की दिमागी हालत अभी भी ठीक नहीं है और वह कोर्ट की कार्यवाही को समझने में सक्षम नहीं है। 
विज्ञापन


दरअसल, 35 साल के ओबरहनसले पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड का रेप, कत्ल और उसकी लाश के टुकड़े को खाया भी था। ये घटना सितंबर 2014 की है, जब जोसेफ ने सनक में गर्लफ्रेंड टैम्मी जो ब्लाटन का कत्ल कर दिया था। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक अगर जोसेफ इस आरोप में दोषी पाया जाता है तो उसे मौत की सजा सुनाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दो बार टल चुका है ट्रायल

boyfriend accused of eating girlfriend appealed in court he is not competent for trial

इस केस में पहले भी कई मोड़ आ चुके हैं। इससे पहले भी दो बार केस का ट्रायल स्थगित किया जा चुका है, जिसकी वजह थी जोसेफ का मानसिक स्तर ठीक नहीं होना। बता दें कि इस बार ट्रायल की तारिख जून में रखी गई है, लेकिन उसका टलना भी तय माना जा रहा है।

अभियोगपक्ष के वकील ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि जोसेफ कोर्ट में आने लायक नहीं है। कोर्ट को दो से तीन मानसिक विशेषज्ञ को जोसेफ के पास भेजना चाहिए, जो कि उसकी दिमागी हालत की जांच कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed