{"_id":"5b765bcf42c79276c344d625","slug":"another-sikh-man-murdered-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के न्यूजर्सी में सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका के न्यूजर्सी में सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
न्यूयॉर्क, भाषा
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूजर्सी में एक सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम तरलोक सिंह है। गुरुवार को वह अपने स्टोर में मृत पाए गए। जिससे लग रहा है कि उनके स्टोर में घुसकर हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। बीते तीन हफ्तों में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
एबीसी7एनवाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसेक्स काउंटी अभियोजक कार्यालय इसे हत्या का मामला बता रहा है। उनके सीने में चाकू का जख्म था। हालांकि हत्या के पीछे का उद्देश्य फिलहाल ज्ञात नहीं है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सिंह बहुत ही शालीन व्यक्ति थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं जो भारत में रहते हैं। उनके परिवार ने स्टोर बंद कर दिया है। इस घटना से सिख समुदाय गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक सिंह बीते छह वर्ष से उक्त स्टोर चला रहे थे। नागरिक अधिकार संगठन सिख कोलिशन ने फेसबुक पोस्ट पर सिंह के परिवार, दोस्तों और स्थानीय समुदाय के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।