{"_id":"5c0b5f96bdec224146724bc0","slug":"american-teen-helped-girl-to-kill-herself-and-also-made-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी युवक ने लड़की को आत्महत्या करने में की मदद, मिली सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी युवक ने लड़की को आत्महत्या करने में की मदद, मिली सजा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
टायरेल जोई
- फोटो : nbc
अमेरिका के उताह के रहने वाले 19 वर्षीय युवक को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है, यह सजा उम्रकैद में भी बदल सकती है। युवक का नाम टायरेल जोई है। उसने एक लड़की को आत्महत्या करने में मदद की है। इसके साथ ही उसने वो पूरी घटना रिकॉर्ड भी की। टायरेल ने लड़की के परिवार से माफी मांगी है कि उसने जो किया वह ठीक नहीं था। मृतक लड़की की मां एक मनोरोगी हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने अपनी बेटी की मौत की सारी वजहों पर खोज की है। उनका कहना है कि उनके लिए ये सब किसी बुरे सपने से कम नहीं है। वह कहती हैं, "हर दिन मैं उठती हूं और उसकी मौत के डर के साथ जीती हूं।"
मृतक लड़की का नाम जकांद्रा ब्राउन (16) था। वह एक खुशहाल लड़की हुआ करती थी, जिसने मरने से पहले पूरी योजना बनाई थी। उसने मई 2017 में केयॉन साउथ के साल्ट लेक सिटी में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके परिवार का कहना है कि उसके हाई स्कूल का पूर्व साथी उसके लिए सबसे बुरा इंसान साबित हुआ है।
डिफेंस अटॉर्नी का कहना है कि युवक शराब और ड्रग्स का आदि है। जिसके कारण उसने गलत फैसला लिया। उस वक्त वह 18 साल का था जब ब्राउन ने खुद को मारा। उसका शव टर्की के एक शिकारी को मिला। उसके शव के साथ एक फोन भी था जिसमें टायरेल का बनाया वीडियो था। वीडियो रिकॉर्डिंग में टायरेल की भी आवाज है जिससे पता चलता है कि जब ब्राउन को सांस लेने में दिक्कत होती है तो वह उसे नहीं रोकता। उलटा वह मरने में उसकी मदद करता है।