{"_id":"57332afc4f1c1b2b05919fa7","slug":"afghanistan-based-taliban-executes-two-women-for-adultery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में तालिबान ने दो महिलाओं को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के शक में तालिबान ने दो महिलाओं को गोली से उड़ाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
taliban demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने दो महिलाओं को अवैध संबंधों के शक में गोली से उड़ा दिया है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, जिन दो महिलाओं को गोली से उड़ाया गया है उनमें से एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला थी और दूसरी दो बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में तालिबान एक वीडियो जारी किया है जिसमें दो महिलाओं का सरेआम कत्ल करते दिखाया गया है। घटना उत्तरी अफगानिस्तान की है।
बताया जा रहा है कि महिला के पति को उसकी पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का शक हो गया था। इस पर उसने इलाके के लोगों को इकट्ठा कर पंचायत बुलाई। तालिबानी पंचायत ने महिला को मौत की सजा सुनाई जिसके बाद महिला राबिया के पति ने उसे सरेआम मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
महिला के पिता ने कहा निर्दोष थी बेटी
वहीं घटना के बाद हत्या की गई महिला राबिया के पिता ने मीडिया को बताया कि उसके बेटी का किसी से अवैध संबंध नहीं था बल्कि उसके दामाद ने खुद ही ऐसे आरोप गढ़े थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में सम्पत्ति का विवाद चल रहा था और इसी विवाद में उनकी बेटी में कत्ल किया गया था।
उन्होंने बताया कि जिस पंचायत ने उनकी बेटी की मौत का फरमान सुनाया उसमें उनके भाई पंच के तौर पर वहां पहुंचे थे और उन्होंने ही उनकी बेटी को मौत की सजा सुनाई थी। राबिया के मां-बाप बार बार गुहार लगाकर बता रहे हैं उनकी बेटी बहुत ही शालीन और बेकसूर थी।
खबर के अनुसार जैसे ही महिला को मौत का फरमान सुनाया गया वैसे उसके पीछे एके-47 लिए खड़े तालिबानी आतंकी ने राबिया को गोली मार दी। इसके बाद महिला को आतंकियों ने उसके परिवार वालों को जनाजा में नहीं जाने दिया और खुद ही दफना दिया था।