फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   afghanistan based taliban executes two women for adultery

अवैध संबंधों के शक में तालिबान ने दो महिलाओं को गोली से उड़ाया

Wed, 11 May 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
afghanistan based taliban executes two women for adultery
taliban demo pic

अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने दो महिलाओं को अवैध संबंधों के शक में गोली से उड़ा दिया है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, जिन दो महिलाओं को गोली से उड़ाया गया है उनमें से एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला थी और दूसरी दो बच्चों की मां थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में तालिबान एक वीडियो जारी किया है जिसमें दो महिलाओं का सरेआम कत्ल करते दिखाया गया है। घटना उत्तरी अफगानिस्तान की है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति को उसकी पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का शक हो गया था। इस पर उसने इलाके के लोगों को इकट्ठा कर पंचायत बुलाई। तालिबानी पंचायत ने महिला को मौत की सजा सुनाई जिसके बाद महिला राबिया के पति ने उसे सरेआम मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

महिला के पिता ने कहा निर्दोष थी बेटी

afghanistan based taliban executes two women for adultery
वहीं घटना के बाद हत्या की गई महिला राबिया के पिता ने मीडिया को बताया कि उसके बेटी का किसी से अवैध संबंध नहीं था बल्कि उसके दामाद ने खुद ही ऐसे आरोप गढ़े थे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में सम्पत्ति का ‌विवाद चल रहा था और इसी विवाद में उनकी बेटी में कत्ल किया गया था।

उन्होंने बताया कि जिस पंचायत ने उनकी बेटी की मौत का फरमान सुनाया उसमें उनके भाई पंच के तौर पर वहां पहुंचे ‌‌थे और उन्होंने ही उनकी बेटी को मौत की सजा सुनाई थी। राबिया के मां-बाप बार बार गुहार लगाकर बता रहे हैं उनकी बेटी बहुत ही शालीन और बेकसूर थी।

खबर के अनुसार जैसे ही महिला को मौत का फरमान सुनाया गया वैसे उसके पीछे एके-47 लिए खड़े तालिबानी आतंकी ने राबिया को गोली मार दी। इसके बाद महिला को आतंकियों ने उसके परिवार वालों को जनाजा में नहीं जाने दिया और खुद ही दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed