{"_id":"59b262224f1c1bf37f8b4ff9","slug":"a-man-jailed-for-sharing-isis-related-videos-on-his-facebook-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्कूल में बच्चों की करता था देखभाल और शेयर करता था ISIS के सर काटने वाले वीडियो'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'स्कूल में बच्चों की करता था देखभाल और शेयर करता था ISIS के सर काटने वाले वीडियो'
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 08 Sep 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
Ahmed Bira
लंदन पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने आईएसआईएस से जुड़े 48 खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। खास बात यह है कि वीडियो शेयर करने वाला युवक मूल रूप से अफगानिस्तान के अल्जीरिया का है। पुलिस ने युवक की पहचान मेहदी बिरा (45) के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि युवक ने अपने फेसबुक अकांउट पर आईएसआईएस के लोगों के सिर काटने संबंधी कई वीडियो पोस्ट किए हैं। पुलिस को जांच के दौरान युवक के फोन और अन्य डिवाइसों से 48 आईएस से जुड़े खतरनाक वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- हॉलीवुड अभिनेत्री को भेजे बच्चों के अश्लील फोटो, गुनाहगार सामने
विज्ञापन
दरअसल, मामला उत्तरी लदंन के कैम्डेन का है। बता दें कि आरोपी युवक को पिछले महीने वूलविच मुकुट कोर्ट में आतंकी सामाग्री के प्रचार-प्रसार के दो मामलों का दोषी ठहराया गया और 12 महीने के जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट में जज एंड्रयू लीस ने कहा कि उसके द्वारा पोस्ट किए वीडियो कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले हैं। बता दें कि आईएसआईएस से जुड़े खतरनाक वीडियो शेयर करने का दोषी युवक लंदन में एक स्कूल की देखभाल का काम करता था।