फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A Former model held as sex slave for seven years by businessman who raped her in UK

7 साल तक बना रखा था 'सेक्स स्लेव', एक मॉडल की हैरत में डाल देने वाली दर्द भरी कहानी

Sat, 24 Feb 2018 03:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
A Former model held as sex slave for seven years by businessman who raped her in UK
former russian model

एक मॉडल की हैरत में डाल देने वाली दर्द भरी कहानी सामने आई है। जिसके ऊपर किए गए जुल्मों की दास्तां को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, यह घटना रूस की राजधानी मॉस्को के शहरी इलाके की है। यहां एक मॉडल को एक बिजनसमैन ने सात साल तक अपनी कैद में रखा। इस दौरान आरोपी बिजनेसमैन ने उसे 'सेक्स स्लेव' बनाकर रखा था। 

विज्ञापन


द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, कैद का शिकार हुई पीड़िता (मॉडल) का नाम नताशा सेरेब्री है। जिसकी उम्र 25 साल है। यह मामला प्रकाश में तब आया जब पीड़िता बिजनेसमैन के चंगुल से किसी तरह से निकल पाने में कामयाब हुई। उसने यह भी बताया कि कैद से पहले वह मॉडलिंग करती थी।
विज्ञापन


नताशा को कैद के दौरान बिजनेसमैन ने कई कड़ी शारीरिक यातनाएं दीं। जिन अत्याचारों को नताशा के शरीर पर बने घाव के जरिए देखा जा सकता है। नताशा जब मॉडलिंग करती थी तो वह बहुत सुंदर दिखती लेकिन सात सालों की कैद झेलने के बाद अब वह सूखकर कांटा हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कैद के दौरान....

A Former model held as sex slave for seven years by businessman who raped her in UK

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे आरोपी ने उसके दो बच्चों के साथ कैद में रखा था। दोनों बच्चों में से एक उम्र 5 साल और दूसरे की उम्र तीन साल की है। पीड़िता ने इन दोनों बच्चों को आरोपी की कैद के दौरान ही जन्म दिया था। नताशा को कैद के इन सात सालों के दौरान आरोपी ने टर्की और रूस में रखा। पीड़िता के पासपोर्ट को आरोपी ने छीन लिया था। पीड़िता के अनुसार उसके साथ रोजाना बलात्कार किया जाता था। जिस दौरान उसे पीटा भी जाता था। 

नताशा ने यह भी बताया कि उसके ऊपर अत्याचार करने वाले युवक ने उसे 18 साल की उम्र में किडनैप किया था। आरोपी शख्स अधेड़ उम्र का है। पीड़िता ने यह भी बताया कि कैद के दौरान उसे किसी से मिलने नहीं दिया जाता था। इसके अलावा वह बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी शख्स अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लेकिन पुलिस ने उसे जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed