{"_id":"5bf537b5bdec22698e6ec5aa","slug":"50-year-old-woman-murders-27-year-old-man-in-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल की महिला ने की 27 साल के पुरुष की हत्या, शरीर के कई अंग काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 साल की महिला ने की 27 साल के पुरुष की हत्या, शरीर के कई अंग काटे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
ग्रेस मिआनो और लिंबानी मजोमा
आयरलैंड में एक व्यक्ति की हत्या इतनी निर्दयता के साथ ही गई है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। हत्या की है 50 साल की महिला ने। जो मूल रूप से केन्या की रहने वाली है। पीड़ित की पहचान लिंबानी मजोमा (27) के रूप में हुई है, जिसे लोग रॉबर्ट कहकर पुकारते थे। वह अपने घर में लहूलुहान अवस्था में मिला। आरोपी महिला ग्रेस मिआनो ने रॉबर्ट की हत्या के बाद उसका गुप्तांग और पलकें भी काट दीं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
वह भी पीड़ित के साथ उसके घर में रहा करती थी। महिला को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उसे अपने किए अपराध का थोड़ा सा भी पछतावा है। डबलिन की जिला अदालत के बाहर मीडिया के लोगों की ओर देखकर वह हंस रही थी। कस्टडी के समय उसने सिर और पैरों में दर्द की शिकायत की। उसने चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता की मांग भी की।
घटना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जिस घर में हादसा हुआ वहां बहुत से विदेशी लोग रहा करते थे। घटना के बाद से ही आसपास के लोगो में खौफ का माहौल है। लोग मीडिया से बातचीत करते हुए भी अपना नाम बताने से डर रहे हैं।
वहीं जिस घर में हादसा हुआ उससे कुछ ही दूरी पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हादसे वाले घर में बहुत सी परेशानियां रहती हैं। पुलिस गवाहों से सामने आकर जानकारी देने को कह रही है। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो ग्रेस मिआनो का नाम सामने आया। महिला को क्रिमिनल सेक्शन एक्ट की धारा 4 के तहत हिरासत में लिया गया है।