फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Madhya Pradesh: Death ratio 10 percent in Indore, `more than 30 people die, 22 new Covid 19 cases found in City

एमपी में कोरोना : भोपाल में तीन नए मामले, इंदौर में नर्स के संक्रमित होने से अस्पताल में हड़कंप

Mon, 13 Apr 2020 11:13 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Apr 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Madhya Pradesh: Death ratio 10 percent in Indore, `more than 30 people die, 22 new Covid 19 cases found in City
भोपाल में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को तीन और संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यहां कुल 142 केस हो चुके हैं। इनमें तीन लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4 की मौत हो गई है। इस बीच इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में एक नर्स के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। यह नर्स सोमवार को ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी कर रही थी।

विज्ञापन


अस्पताल के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीलेश दलाल ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाई गई नर्स को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्स के संपर्क में आए अस्पताल के कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें अलग किया जा रहा है, जिनमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने बनाया विशेष कार्य दल
भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए विशेष कार्य दल का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इस कार्य दल के संयोजक होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार से अधिक लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज

भोपाल में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भोपाल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में रविवार तक लॉकडाउन उल्लंघन के 1,017 मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं।

कुछ लोगों के पास से शराब बरामद होने के चलते उनके खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकांश लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के बावजूद अकारण सड़क पर घूमने तथा कुछ लोगों के खिलाफ दुकानें खोलने को लेकर मामले दर्ज किए गये हैं। भोपाल में अब तक 139 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना से लड़ने को पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी एकजुट : सीएम शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कोरोना वायरस से लड़ने में पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी एकजुट हैं। सभी मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही है। मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे तो वह लॉकडाउन की रणनीति से पहले देशवासियों को आगे रखेंगे। 
 

कोरोना से ठीक हुआ शख्स घर छोड़ने को मजबूर
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक व्यक्ति अपने ही पड़ोसियों की बेरुखी से परेशान हो गया है। इस शख्स ने कोरोना को तो हरा दिया, लेकिन अपने पड़ोसियों के सामने हारता दिख रहा है। उसका कहना है, 'मेरे पड़ोसी दूसरों से कहते हैं कि जिस गली से मेरा परिवार गुजरता है, वहां से मत जाओ। यहां तक कि दूधवाले को भी दूध देने के लिए मना कर दिया गया है। हमें जीने के लिए जरूरी चीजें तो चाहिए हीं, इसलिए हम यहां से घर छोड़ रहे हैं।'
 
लॉकडाउन उल्लंघन में बीएसएफ अधिकारी परिवार सहित गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के झाबुआ में पुलिस ने बीएसएफ के एक अधिकारी और उसके परिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर वाहन से इंदौर से अहमदाबाद जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने सोमवार को बताया कि रविवार को बीएसफ के एक उप निरीक्षक बिना अनुमति के परिवार सहित वाहन से इंदौर से अहमदाबाद जा रहे थे। पुलिस ने 16 किलोमीटर दूर माछलिया घाट पर उनके वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन रोकने के बजाय घटनास्थल से भाग निकले। बाद में पुलिस ने उन्हें कालीदेवी पुलिस थाने के सामने पकड़ लिया।



छिंदवाड़ा में शैक्षिक संस्थानों के फीस नहीं लेने का आदेश जारी 
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी सरकारी या गैर सरकारी शैक्षिक संस्थान मार्च और अप्रैल माह की फीस न वसूले। जिला कलेक्टर ने यह भी कहा है कि कोई भी स्मार्ट क्लास के नाम पर छात्रों से फीस न वसूले। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 

328 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए शहर के 42 वर्षीय पुरुष ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद शहर में की संख्या 306 से बढ़कर 328 पर पहुंच गई है। इनमें से 33 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और इसके साथ ही शहर में इस संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 33 पर पहुंच गई है।


मरीजों की मृत्यु दर 10 प्रतिशत
शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 10 प्रतिशत है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। शहर के अस्पतालों में इलाज के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की तादाद 35 है।




1142 लोगों के नमूने दिल्ली भेजे
सीएमएचओ ने यह भी बताया कि इंदौर से 1,142 लोगों के नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, हमारा अनुमान है कि इनमें से कई लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा सकते हैं क्योंकि इनमें से ज्यादातर लोग संक्रमितों के सगे-संबंधी हैं।

दो और अस्पतालों को इलाज के लिए चिह्नित किया
जड़िया ने बताया कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की तादाद बढ़ने के अनुमान के मद्देनजर दो और अस्पतालों को इस महामारी के मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद सील किए गए स्थानीय इलाकों में पिछले कई दिनों से सघन सर्वेक्षण किया जा रहा है और अब तक करीब 16,000 लोगों से संपर्क किया जा चुका है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed