{"_id":"5cf7a070bdec220715069d43","slug":"zulfiqar-hasan-jammu-kashmir-crpf-ig-during-pulwama-attack-transferred-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के दौरान सीआरपीएफ आईजी रहे जुल्फिकार का तबादला, जेएंडके कैडर के आईपीएस को कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमले के दौरान सीआरपीएफ आईजी रहे जुल्फिकार का तबादला, जेएंडके कैडर के आईपीएस को कमान
Wed, 05 Jun 2019 10:25 PM IST
Prachi Priyam
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
जुल्फिकार हसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के दौरान श्रीनगर सेक्टर के आईजी (ऑपरेशन) जुल्फिकार हसन का तबादला कर दिया गया है। अब वे सीआरपीएफ मुख्यालय दिल्ली में आईजी का काम संभालेंगे। उनकी जगह पर जम्मू-कश्मीर (जेएंडके) कैडर के आईजी राजेश कुमार को बतौर आईजी (ऑपरेशन) तैनात किया गया है। मणिपुर सेक्टर में तैनात राजेश कुमार से कहा गया है कि वे बिना कोई ज्वाइनिंग टाइम काटे तुरंत प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फरवरी में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे। आईजी (ऑपरेशन) जुल्फिकार हसन की श्रीनगर में पोस्टिंग को दो साल से ज्यादा हो गया है। इस साल जब फरवरी में पुलवामा हमला हुआ तो सीआरपीएफ आईजी की भूमिका पर सवाल उठे थे। यह कहा गया था कि सीआरपीएफ आईजी के पास आतंकी हमले का पुख्ता इंटेलीजेंस इनपुट होने के बावजूद वे हमले को रोकने में नाकाम रहे। सूत्र यह भी बताते हैं कि रॉ के एक अधिकारी ने भी अलग से आतंकी हमले का अलर्ट सीआरपीएफ को दिया था।
विज्ञापन
इन सबके बावजूद हमले को टाला नहीं जा सका। जुल्फिकार हसन की जगह अब जिस आईजी को श्रीनगर सेक्टर के आईजी ऑपरेशन की कमान सौंपी गई है, उनके पास जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं से निपटने का खासा अनुभव है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जल्द ही आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करेगी। यही वजह है कि आईजी राजेश कुमार को अविलंब चार्ज लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन