फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zubeen Garg death case three more Assamese living in singapore investigate

Zubeen Garg Death Case: सिंगापुर निवासी तीन असमिया प्रवासियों से हुई पूछताछ, ये जुबीन के अंतिम पलों में थे साथ

Mon, 13 Oct 2025 12:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Oct 2025 12:41 PM IST
सार

जुबीन की मौत के मामले में असम में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं। असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि जुबीन गर्ग की विसरा रिपोर्ट से कुछ अहम कोण मिला है। 

विज्ञापन
Zubeen Garg death case three more Assamese living in singapore investigate
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स

विस्तार

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस ने सोमवार को सिंगापुर निवासी तीन असमिया अप्रवासियों से पूछताछ की। इन तीनों के खिलाफ समन जारी हुआ था। पुलिस ने बताया कि ये तीनों लोग जुबीन गर्ग के अंतिम पलों में उनके साथ थे। पुलिस ने बताया कि अगले दो दिनों में सिंगापुर में रहने वाले कुछ और असमिया प्रवासियों से पूछताछ की जाएगी। जिन तीन लोगों से आज पूछताछ की गई, उनमें जियोलांगसात नारजरी, परीक्षित शर्मा और सिद्धार्थ बोरा शामिल हैं। ये तीनों सोमवार सुबह सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन


तीन लोगों से की गई पूछताछ
एक अन्य भास्कर ज्योति दत्ता भी पूछताछ के लिए आज असम पहुंच सकते हैं। जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच असल सीआईडी द्वारा की जा रही है। सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तीन लोगों से पूछताछ की गई है और चौथे का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सिंगापुर की असम एसोसिएशन से जुड़े 10 लोगों को समन जारी किया है। इन लोगों को 6 अक्तूबर को सीआईडी के सामने पेश होना था, लेकिन नोटिस के बावजूद ये नहीं आए तो फिर समन जारी किया गया। पुलिस ने बताया कि अगले 48 घंटों में और लोग पूछताछ के लिए भारत आ सकते हैं। 
विज्ञापन


विसरा रिपोर्ट से मिली अहम जानकारी
मशहूर गायक जुबीन गर्ग की बीती 19 सितंबर को सिंगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के चौथे संस्करण में शामिल होने सिंगापुर गए थे, जहां समुद्र में तैराकी के दौरान उनकी मौत हो गई। जुबीन की मौत की जांच सीआईडी की विशेष जांच टीम कर रही है। जुबीन की मौत के मामले में असम में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं। असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि जुबीन गर्ग की विसरा रिपोर्ट से कुछ अहम कोण मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Zubeen Garg Death Row: निधन के 22 दिन बाद भी इंसाफ का इंतजार... सिंगापुर से असम पुलिस को अब तक नहीं मिला जवाब

कई लोगों को किया गया है गिरफ्तार
सीएम ने ये भी कहा कि सिंगापुर पुलिस को जुबीन की मौत के मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है। जुबीन की मौत के मामले की जांच भारत और सिंगापुर की जांच एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। मशहूर गायक की मौत के मामले में अभी तक नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंड के दो सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृत प्रभा महंत को हिरासत में लिया गया था। बाद में जुबीन के चचेरे भाई और असम पुलिस के डीसीपी संदीपन गर्ग को भी गिरफ्तार किया गया। जुबीन के दो निजी अंगरक्षक रहे नंदेश्वर बोरा और प्रबिन बैश्य को भी गिरफ्तार किया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed