{"_id":"637c8758b558da4220532854","slug":"zorba-the-first-k9-unit-member-of-aaranyak-one-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: K9 डॉग स्क्वायड का पहला सदस्य जोरबा का निधन, 60 से अधिक जंगली शिकारियों का लगाया था पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: K9 डॉग स्क्वायड का पहला सदस्य जोरबा का निधन, 60 से अधिक जंगली शिकारियों का लगाया था पता
Tue, 22 Nov 2022 01:57 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Nov 2022 01:57 PM IST
सार
भारत के प्रमुख जैव विविधता संरक्षण संगठनों में से एक, आरण्यक ने आज अपने k9 डॉग स्क्वायड के पहले सदस्य जोरबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
K9 डॉग स्क्वायड का पहला सदस्य जोरबा का निधन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के चर्चित K9 डॉग स्क्वायड का पहला सदस्य जोरबा का निधन हो गया है। उसने आठ साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वहीं भारत के प्रमुख जैव विविधता संरक्षण संगठनों में से एक, आरण्यक ने आज अपने पहले k9 इकाई सदस्य जोरबा के निधन पर शोक व्यक्त किया। संगठन ने पूरे सम्मान के साथ जोरबा का अंतिम संस्कार किया। निधन के बाद कई लोगों ने जोरबा के ऊपर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
जोरबा ने 60 से अधिक शिकारियों का पता लगाने में सहायता की थी
भारत के अग्रणी जैव विविधता संरक्षण संगठनों में से एक, आरण्यक ने 2011 में जोरबा नाम के एक बेल्जियम मालिंस कुत्ते के साथ वन्यजीव अपराधों की जांच के लिए देश का पहला कुत्ता दस्ता स्थापित किया था। जोरबा असम में विभिन्न राइनो संरक्षण क्षेत्रों में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और ओरंग राष्ट्रीय उद्यान सहित आठ वर्षों से अधिक समय से अवैध शिकार विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से लगा हुआ था। इस अवधि के दौरान, जोरबा डॉग ने वन्यजीव अधिकारियों को राज्य में 60 से अधिक शिकारियों का पता लगाने में सहायता की।
विज्ञापन
यहां देखें कुछ तस्वीरें...