{"_id":"5d257a6f8ebc3e6c9e1b8a74","slug":"zomato-tweet-on-eating-home-made-food-viral-hilarious-responses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोमैटो के एक ट्वीट ने ऐसे मचाया धमाल, पढ़ते ही हंसी से लोटपोट हुए लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जोमैटो के एक ट्वीट ने ऐसे मचाया धमाल, पढ़ते ही हंसी से लोटपोट हुए लोग
Wed, 10 Jul 2019 11:21 AM IST
डिंपल अलवधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जुलाई को ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो (Zomato) ने ट्वीट कर कहा था कि, 'गाइज, कभी कभी घर का खाना भी खा लेना चाहिए।' इस ट्वीट पर कई प्रतिक्रियां आई और जल्द ही इसपर 20 हजार लाइक आ गईं। इतना ही, जोमैटो के इस ट्वीट पर दो हजार लोगों ने कमेंट किया और अब तक 3.9 हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं।
इस ट्वीट पर लोगों ने ऐसे कमेंट किए, जिन्हें पढ़कर यूजर लोटपोट हो गए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
आखिर में ट्वीट पर कमेंट का यह सिलसिला जोमैटो ने ही खत्म किया। जोमैटो ने सभी ट्वीट को जोड़कर एक तस्वीर तैयार कि और लिखा कि, 'गाइज, कभी कभी खुद के अच्छे ट्वीट भी सोच लेने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Guys, kabhi kabhi ghar ka khana bhi kha lena chahiye
— Zomato India (@ZomatoIN) July 3, 2019
इस ट्वीट पर लोगों ने ऐसे कमेंट किए, जिन्हें पढ़कर यूजर लोटपोट हो गए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
- इस ट्वीट पर मोबिक्विक ने कमेंट किया कि, 'कभी कभी क्यू में लगकर बिजली का बिल भी भर देना चाहिए।'
- यूट्यूब इंडिया ने कमेंट किया कि, 'गाइज, कभी कभी रात को तीन बजे फोन साइड पर रख के सो जाना चाहिए।'
- अमेजन प्राइम वीडियो ने लिखा, 'कभी कभी केबल पर भी कुछ देख लेना चाहिए।'
- ट्रेवलिंग एप इक्सिगो ने कहा, 'गाइज, कभी कभी घर पर भी बैठना चाहिए।'
- फूड एप फासोस ने लिखा, 'गाइज, कभी कभी खुद भी खाना बना लेना चाहिए।'
- हेवमोर आइस्क्रीम ने कमेंट किया, 'कभी कभी मीठे में मिठाई भी खा लेना चाहिए।'
- डाबर हाजमोला ने कहा, 'गाइज, कभी कभी कुछ बातें हजम कर लेनी चाहिए।'
- वायरल फीवर ने लिखा, 'गाइज, कभी कभी घर पर टीवी भी देख लेना चाहिए।'
- वहीं कैशकरो डॉटकॉम ने कमेंट किया कि, 'कभी कभी कैशबैक के बिना भी शॉपिंग करनी चाहिए।'
Guys, kabhi kabhi khud ke acche tweet bhi soch lene chahiye. pic.twitter.com/rnsuoqBYAR
— Zomato India (@ZomatoIN) July 8, 2019विज्ञापन
आखिर में ट्वीट पर कमेंट का यह सिलसिला जोमैटो ने ही खत्म किया। जोमैटो ने सभी ट्वीट को जोड़कर एक तस्वीर तैयार कि और लिखा कि, 'गाइज, कभी कभी खुद के अच्छे ट्वीट भी सोच लेने चाहिए।'
विज्ञापन