{"_id":"583509144f1c1b462413ba19","slug":"zakir-naik-s-ngo-gave-scholarship-to-is-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नाइक के NGO ने आईएस आतंकी को दी थी स्कॉलरशिप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाकिर नाइक के NGO ने आईएस आतंकी को दी थी स्कॉलरशिप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
zakir naik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी को एक और अहम सबूत मिला है। जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने भारत में आईएस आतंकी अबू अनस को स्कॉलरशिप के तौर पर 80 हजार रुपए दिए थे। एनआईए की जांच में जाकिर नाइक के एनजीओ और आतंकी संगठन आईएस के बीच लिंक का खुलासा हुआ है।
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अनस को फंड ऐसे समय में दिया गया जब वह आईएस जॉइन करने के लिए सीरिया जाने की तैयारी कर रहा था। अबू अनस ने जाकिर के एनजीओ की वेबसाइट पर स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई किया था। एनजीओ ने अनस को मुंबई इंटरव्यू के लिए भी बुलाया था। गौरतलब है कि अबू अनस को इस साल जनवरी में राजस्थान से अरेस्ट किया गया।

'आतंकवाद विरोधी कानून' के तहत भी जांच
zakir naik
इस मामले के सामने आने के बाद सरकार अब नाइक के खिलाफ 'आतंकवाद विरोधी कानून' के तहत भी जांच कर सकेगी। जाकिर के एनजीओ को हाल ही में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि जाकिर नाइक के लोगों ने जानबूझकर अनस को फंड देने के लिए यह स्कॉलरशिप दी, ऐसा नहीं कि वे अनस की गतिविधियों से अंजान रहे होंगे। सूत्रों का कहना है कि स्कॉलरशिप का पैसा अनस के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। बताया जाता है कि अबू अनस आईआरएफ के लोगों के संपर्क में था। अबू अनस का खाता राजस्थान के टोंक में आईसीआईसीआई बैंक में है।