फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zakir Naik done press conference via skype from dubai in mumbai

सामने आया जाकिर, निर्दोषों की हत्या को बताया हराम, फिदायीन हमले को जायज

Fri, 15 Jul 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
Zakir Naik done press conference  via skype from dubai in mumbai

विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ जाकिर नाईक ने आज स्काइप के जरिए प्रेस कांफ्रेंस की और अपने उपर लगे आरोपों का जवाब दिया। जाकिर को 10 बजे ही प्रेस कांफ्रेंस करने वाले था लेकिन करीब 11.45 पर वो स्काइप के जरिए प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुआ। जाकिर सऊदी अरब के मदीना से स्काइप पर लाइव था। उसने इस दौरान फ्रांस में हुए नीस हमले की निंदा भी की।

विज्ञापन


जाकिर ने कहा कि भारतीय मीडिया द्वारा उसका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। उसने कहा कि ढाका में छपी एक खबर के बाद मेरा मीडिया ट्रायल शुरू हो गया। प्रकाशित खबर के संबंध में उसने कहा कि फिर उसी अखबार ने 9 जुलाई को अपनी सफाई भी प्रकाशित भी की थी। अपने वीडियो क्लिप्स पर जाकिर ने कहा कि उसके कुछ वीडियो को डॉक्टर्ड किया गया है और कुछ के एकाध अंश को ही सुनाया या दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


जाकिर ने पत्रकारों से कहा कि उसने एक पेन ड्राइव में 30 सवालों के जवाब दिए हैं। उसने कहा कि वो शांति का दूत बताया है और सभी आतंकी हमलों की निंदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल के जवाब में उसने कहा कि 'युद्ध में आत्मघाती हमला सही है, कमांडर के कहने पर आत्मघाती हमला जायज है।' जाकिर ने आगे कहा कि इस्लाम में निर्दोषों की हत्या हराम है। देश में मुस्लिमों के हालात के सावल पर जाकिर भड़क गया और उसने कहा कि अगर आपको सही सवाल करने नहीं आता तो आपको कार्यक्रम में नहीं आना था।

उसने कहा कि देश में मुस्लिमों के हालात का पता नहीं है। कितने मुस्लिम बड़े पदों पर है इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। जाकिर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आप डॉक्टर्ड क्लिप क्यों दिखा रहे हैं? मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप अनएडिटेड क्लिप दिखाइए।
 

इससे पहले भी की थी प्रेस कांफ्रेंस की कोशिश

Zakir Naik done press conference  via skype from dubai in mumbai

इससे पहले बता दें कि जाकिर नाईक के सहयोगी ने बृहस्पतिवार को बताया था कि वह शुक्रवार को स्काइप पर वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से लगभग 10 बजे सुबह बातचीत करेंगे। यह प्रेसवार्ता दक्षिणी मुंबई के मजगांग क्षेत्र के छोटे से हॉल में होगी।

इससे पहले नाईक ने ऐन मौके पर बृहस्पतिवार को होने वाली अपनी प्रेसवार्ता रद्द कर दी थी। उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) ने बुधवार की देर रात इसकी घोषणा की थी।

बताया जा रहा था कि मुंबई के फाइव स्टार होटलों में जगह नहीं मिलने के बाद जाकिर नाईक के आईआरएफ कार्यालय की ओर से दक्षिण मुंबई के अग्रीपाड़ा स्थित एक शादी का हाल बुक किया गया था लेकिन, शादी के हाल में पत्रकार वार्ता करने से मना कर दिया गया। कहा गया कि यह हॉल शादी के लिए है प्रेस कांफ्रेंस के लिए नहीं।

भारत भी कर रहा है जांच

Zakir Naik done press conference  via skype from dubai in mumbai
zakir naik
गौरतलब है कि मुंबई में जन्में जाकिर नाईक खुद को डॉक्टर, मुस्लिम धर्मगुरु, लेखक और वक्ता बताता है। फेसबुक पर नाइक के 1 करोड़ 14 लाख फॉलोअर हैं। इसने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की। इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन भारत में पीस टीवी नाम का धार्मिक चैनल भी चलाती है। 100 से ज्यादा देशों में इसका प्रसारण होता है और दुनिया में इसके दर्शकों की संख्या 100 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

बता दें कि बीते दिनों बांग्लादेश के ढाका स्थित एक कैफे में हुए आतंकी हमले के बारे में दावा किया जा रहा है कि हमले में शामिल दो दुर्दांत आतंकियों के जाकिर के भाषणों से प्रभावित थे। इसके चलते बांग्लादेश भारत से जाकिर पर कार्रवाई करने का अनुरोध कर चुका है। साथ ही उसने पीस टीवी पर बैन भी लगा दिया है।

साथ ही भारत का गृह मंत्रालय भी विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक द्वारा स्थापित गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) की फंडिंग की जांच कर रहा है। आरोप है कि विदेश से मिले पैसों का खर्च राजनीतिक गतिविधियों के अलावा लोगों को कट्टरपंथी विचारधारा के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed