फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zaira Wasim molested in Delhi-Mumbai flight post video crying

'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़, रोते हुए वीडियो में बताया सबकुछ

Sun, 10 Dec 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 10 Dec 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim molested in Delhi-Mumbai flight post video crying
जायरा वसीम

दंगल फिल्म में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ होने की खबर है। सोशल मीडिया पर जायरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए सब बता रही हैं। खबरों के मुताबिक, जायरा के साथ यह बदतमीजी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में हुई, जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह जायरा के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था।

विज्ञापन


कश्मीरी अभिनेत्री ने हिजाब पर कही ये बड़ी बात, लड़कियों को गर्व होगा
विज्ञापन


जायरा इस पूरे घटना का वीडियो बनाना चाहती थीं लेकिन लाइट कम होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने एक फोटो क्लिक की है जिसमें शख्स का पैर दिख रहा है। जायरा ने बताया है कि वह विस्तारा एयरलाइंस से सफर कर रही थीं और शिकायत करने के बावजूद क्रू मेंबर ने उनकी कोई मदद नहीं की। जायरा ने लिखा है कि शख्स उनके पीछे बैठकर अपने पैरों को उनकी गर्दन और पीठ पर लगा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जायरा ने जो वीडियो पोस्ट किया वह उन्होंने मुंबई पहुंचकर बनाया है। जायरा के मुताबिक, क्रू मेंबर के अलावा फ्लाइट में मौजूद बाकी लोगों ने भी उनकी कोई मदद नहीं की थी। विवाद बढ़ने के बाद विस्तारा एयरलाइन्स जायरा के सपोर्ट में आई है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि जायरा की हरसंभव मदद की जाएगी।

 



 

 

A post shared by zaira wasim (@zaira_wasimworld) on

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed