फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress Zaira Wasim spoke on hijab

कश्मीरी अभिनेत्री ने हिजाब पर कही ये बड़ी बात, लड़कियों को गर्व होगा

Tue, 03 Oct 2017 12:59 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 03 Oct 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
actress Zaira Wasim spoke on hijab
'दंगल' फिल्म से चर्चा में आई 17 साल की कश्मीरी अभिनेत्री जायरा वसीम का कहना है हिजाब पहनने वाली हर औरत या लड़की दबाव में हो, ये जरूरी नहीं है। 'दंगल' के बाद महिला सशक्तिकरण पर आ रही आमिर खान की दूसरी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में जायरा अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जायरा उस लड़की के किरदार में हैं जो बुर्का पहनकर इंटरनेट सिंगिंग सेंसेशन बन जाती हैं।
विज्ञापन


'सीक्रेट सुपरस्टार'

बीबीसी से खास तौर पर रूबरू हुई जायरा ने बुर्का और उससे जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए कहा, "जो औरतें बुर्का पहनती हैं, उन पर लोगों ने आरोप लगा दिया कि वो दबाव में हैं।" वो आगे कहती हैं, "मैं ऐसे भी लोगों को जानती हूं जो हिजाब पहनना चाहती हैं और उन्हें ये करने नहीं दिया जाता।"
विज्ञापन


जायरा बताती हैं, "कश्मीर में कितनी सारी लड़कियाँ है जो अपनी मर्जी से नकाब पहनती हैं और उनकी शादियाँ नहीं हो रही हैं। उनके माँ बाप उन पर नकाब उतारने का दबाव डाल रहे हैं पर वो नहीं उतार रही हैं। बुर्का और दबाव एक स्टीरियोटाइप सोच है। जरूरी नहीं है हिजाब पहनने वाली लड़कियां घर वालों के दबाव में ही हिजाब पहनती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर देश के दूसरे शहरों से अलग नहीं...

हालांकि जायरा ने साफ किया कि फिल्म में उनका बुर्का पहनना किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि फिल्म की जरूरत के हिसाब से एक पोशाक है। कश्मीर में पली-बढ़ी जायरा का मानना है कि कश्मीर भारत के किसी दूसरे शहर से अलग नहीं है।

वो कहती हैं, "बस वहाँ फिल्म देखने को नहीं मिलती है। अगर फिल्म देखनी होती है तो डीवीडी ले आते हैं या जम्मू जाना पड़ता है।" 17 वर्षीय जायरा आमिर खान के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

स्कूल से एक्टिंग की दुनिया में?

actress Zaira Wasim spoke on hijab
जायरा का मानना है कि उनका फिल्मों के प्रति रुझान नहीं था। स्कूल में कन्या भ्रूण हत्या पर बने एक नाटक में भाग लेने के बाद वो स्कूल के प्रिंसिपल की नजरों में आईं और कश्मीर के स्कूलों में अभिनय की क्षमता रखने वाले छात्रों को ढूंढ रही कास्टिंग टीम की पहली पसंद बनीं।
मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली जायरा के माता-पिता बॉलीवुड में अभिनय को लेकर थोड़े सशंकित थे पर फिल्म में आमिर खान का नाम होने की वजह से उन्होंने हामी भरी।

19 अक्टूबर को रिलीज

पहली फिल्म 'दंगल' से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली जायरा बॉलीवुड में दो फिल्में कर चुकी हैं और अब अपना ध्यान पूरी तरह से पढ़ाई पर केंद्रित करना चाहती हैं। फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया कि वो आगे अभिनय करना चाहती हैं या नहीं। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'सीक्रेट सुपरस्टार' में आमिर खान भी अहम भूमिका ने नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed