फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yuva Sena, the youth wing of Shiv Sena puts up banners at various petrol pumps and roadside in Bandra

'क्या यही है अच्छे दिन?' तेल की बढ़ती कीमतों पर शिवसेना ने पेट्रोल पंपों पर लगाए पोस्टर

Mon, 22 Feb 2021 08:08 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 22 Feb 2021 08:08 AM IST
विज्ञापन
Yuva Sena, the youth wing of Shiv Sena puts up banners at various petrol pumps and roadside in Bandra
युवा सेना ने पेट्रोल पंप पर बढ़ती कीमतों के बैनर लगाए - फोटो : ANI

तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए शिवसेना की युवा शाखा यानि युवा सेना ने जगह-जगह पर नई कीमतों के बैनर लगाए हैं। युवा सेना ने ये बैनर बांद्रा पश्चिम में कई पेट्रोल पंपों और सड़क के किनारों पर इन बैनरों को लगाया है। बैनर के ऊपर युवा सेना ने लिखा है क्या यही है अच्छे दिन?

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को देखते हुए विपक्षी पार्टियां विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम जनता को परेशान कर दिया है, वहीं विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार को इस मुद्दे पर घेर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 14वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते शनिवार को डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी थी। आज लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर रहने से लोगों को राहत महसूस मिलेगी।


दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed