फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yudh abhyas-20 : Indo-US soldiers understand the tactics of military action in mahajan field firing range

"युद्धाभ्यास-20" : भारत-अमेरिका के सैनिकों ने समझी सैन्य कार्रवाई की बारीकियां, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में पाया प्रशिक्षण

Sun, 21 Feb 2021 06:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
yudh abhyas-20 : Indo-US soldiers understand the tactics of military action in mahajan field firing range
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास-20 का समापन समारोह रविवार को राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ। इसमें दोनों देशों की सेनाओं के दस्तों ने रेगिस्तानी इलाकों में सैन्य कार्रवाई की बारीकियों को समझा। 
विज्ञापन


सप्तशक्ति कमान और अमेरिकी स्ट्राइकर ने भी लिया हिस्सा
इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास में ‘सप्तशक्ति कमान’ की 11 जैक राइफल्स बटालियन ने भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया जबकि अमेरिकी सेना के दस्ते का प्रतिनिधित्व 2 बटालियन, 3 इन्फैंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम ने किया।
विज्ञापन


आतंकवाद से मुकाबले पर केंद्रित था अभियान
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह द्विपक्षीय युद्धाभ्यास रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद का मुकाबला करने के अभियान पर केंद्रित था। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में, संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास- 20 के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पर आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था इस युद्धाभ्यास का मकसद
ले. कर्नल शर्मा ने बताया कि इस युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों में बेहतर सामंजस्य एवं आपसी सद्भाव की स्थापना के साथ-साथ उग्रवाद विरोधी अभियानों एवं सामरिक कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम देना था।  इस युद्धाभ्यास ने दोनों सैन्य टुकड़ियों को एक दूसरे के बैटल ड्रिल एवं ‘संचालन प्रक्रियाओं’ को समझने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed