फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra kashigaon fake cbi officers arrested interstate robbers shahnawaz qureshi police

महाराष्ट्र: पुलिस देख भागे दिल्ली नंबर की कार वाले नकली अफसर, युवक को कुचला; रोका तो गाड़ी से निकले पांच डकैत

Thu, 17 Sep 2026 04:33 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

महाराष्ट्र के काशिगांव में पुलिस ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर रेकी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान उनकी कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। आरोपियों के पास से हथियार, वॉक-टॉकी और कार बरामद हुई है।

विज्ञापन
maharashtra kashigaon fake cbi officers arrested interstate robbers shahnawaz qureshi police
फर्जी सीबीआई अफसर बनकर रेकी कर रहे थे डकैत - फोटो : फर्जी सीबीआई अफसर

विस्तार

दिल्ली नंबर की चमचमाती होंडा कार, हाथ में वॉक-टॉकी और चाल-ढाल ऐसी कि देखने वाला धोखा खा जाए। इलाके में जब भी कोई पूछता, तो वे पूरे रौब से खुद को 'सीबीआई अफसर' बताते और कहते कि किसी बेहद गोपनीय मिशन पर निकले हैं। लेकिन रौब के इस नकाब के पीछे छिपे थे खूंखार डकैत, जो महाराष्ट्र के काशिगांव इलाके में एक बड़ी डकैती की बिसात बिछा रहे थे। 13 सितंबर को जब काशिगांव और माणिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से इनकी सटीक भनक मिली, तो पुलिस ने तुंरत घेराबंदी शुरू कर दी। खाकी को सामने देखते ही फर्जी अफसरों का सारा रौब काफूर हो गया।
विज्ञापन


पकड़े जाने की घबराहट में बदमाशों ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बदहवास भागने लगे। इसी आपाधापी में काशिगांव के ग्रीन विलेज स्थित आनंद दिघे चौक के पास उन्होंने सड़क किनारे पैदल जा रहे बेकसूर युवक आयुषकुमार सुशील यादव को जोरदार टक्कर मार दी। लहूलुहान युवक को तड़पता छोड़कर भाग रहे बदमाशों की कार आगे जाकर फंस गई, जिसके बाद वे गाड़ी छोड़कर पैदल ही गलियों में छिपने लगे। हालांकि, पीछा कर रही पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य को कुछ ही देर में नाकाबंदी कर गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बंगलूरू: शादीशुदा महिला का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों का तांडव, 135 से अधिक गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब इन कथित 'सीबीआई अधिकारियों' की कुंडली खंगाली, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पकड़े गए पांचों आरोपी- शाहनवाज कुरैशी, नौशाद कुरैशी, पप्पू कुरैशी, इमरान कुरैशी और इरफान कुरैशी मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले अंतर्राज्यीय डकैत निकले। गिरोह के सरगना शाहनवाज पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में हत्या, लूट और उगाही के 33 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे दिन में वारदात वाली जगहों की रेकी करते थे और अगर कोई उन्हें रोकता या टोकता, तो खुद को सीबीआई, सीआईडी या ईडी का बड़ा अफसर बताकर झांसा दे देते थे। पुलिस ने इनके पास से 2 देशी पिस्टल, 4 धारदार चाकू, लोहे की छड़ें, 2 वॉक-टॉकी, दस्ताने और होंडा कार बरामद की है। अदालत ने पांचों डकैतों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed