{"_id":"5dfdaf658ebc3e87fa54e1c6","slug":"ysr-congress-mp-gorantla-madhav-kisses-shoe-of-policeman-in-protest-against-tdp-jc-diwakar-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश: सीएम जगनमोहन की पार्टी के सांसद ने सबके सामने चाटे शहीद पुलिसकर्मी के जूते, जानिए कारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्रप्रदेश: सीएम जगनमोहन की पार्टी के सांसद ने सबके सामने चाटे शहीद पुलिसकर्मी के जूते, जानिए कारण
Sat, 21 Dec 2019 11:10 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
सांसद गोरंतला माधव
- फोटो : ANI
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद गोरंतला माधव ने तेलुगू देशम पार्टी के नेता जे सी दिवाकर रेड्डी द्वारा की गई कथित तौर पर टिप्पणी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए शहीद पुलिसकर्मी के जूते चूमे और साफ किए।
विज्ञापन
#WATCH: YSR Congress party MP Gorantla Madhav kisses the shoe of a policeman in Anantpuram in protest against TDP's JC Diwakar Reddy's remarks on police. According to reports Diwakar Reddy had earlier said 'will make cops lick my boots after TDP returns' #AndhraPradesh (20.12) pic.twitter.com/VI9sMdyl0N
— ANI (@ANI) December 21, 2019विज्ञापन
आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में हिंदूपुर संसदीय क्षेत्र से आने वाले माधव ने यह भी घोषणा की कि अगर पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें अनुमति दी जाएगी तो वह टीडीपी नेता को सबक सिखाने के लिए अपनी सांसद सीट से इस्तीफा देकर पुलिस विभाग में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, रेड्डी ने बुधवार को अनंतपुर में पार्टी की एक बैठक में कहा था कि अगर टीडीपी के फिर से सत्ता में आती है तो पुलिसवालों को अपने जूते चाटने होंगे। अनंतपुर जिले के पुलिस अधिकारियों के संघ ने उन्हें बिना शर्त के माफी मांगने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
सांसद बनने से पहले इंस्पेक्टर थे गोरंतला माधव
अपने पद को छोड़ने और इस साल मई में लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने से पहले, गोरंतला माधव कादिरी पुलिस स्टेशन में एक इंस्पेक्टर थे। माधव ने कहा कि रेड्डी की ओर से पुलिस बलों का अपमान करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस कानून व्यवस्था और देश की अखंडता की रक्षा करती है।
माधव ने कहा कि मैंने दिवाकर रेड्डी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दर्ज करने के लिए अनंतपुर में शहीद हुए एक पुलिसकर्मी का जूता साफ किया और चूमा। पुलिसवालों ने लोगों की जान बचाने और देश की रक्षा करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।