फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YSR Congress MLC driver found dead in Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: मृत मिला वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी का ड्राइवर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
सार

एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर ने ड्राइवर के शव को अपनी कार में रखकर लाए और पीड़ित परिवार को सौंप दिया और दावा किया कि यह दुर्घटनावश मौत का मामला है।

विज्ञापन
YSR Congress MLC driver found dead in  Andhra Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी का ड्राइवर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि यह हत्या का मामला है और उन्होंने सीधे विधायक पर ही उंगली उठाई है।

विज्ञापन


एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर अपने ड्राइवर के शव को अपनी कार में रखकर लाए और पीड़ित परिवार को सौंप दिया और दावा किया कि यह दुर्घटनावश मौत का मामला है। मृतक वी सुब्रह्मण्यम पिछले पांच साल से एमएलसी के ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात भास्कर सुब्रह्मण्यम के घर आए और उसे बाहर ले गए। बाद में दोपहर करीब दो बजे एमएलसी शव के साथ सुब्रह्मण्यम के घर लौटे और परिवार को सौंप दिया। उदय भास्कर ने दावा किया कि सड़क दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, लेकिन जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपवरम सर्कल इंस्पेक्टर मुरली कृष्णा ने फोन पर कहा कि उन्होंने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 (संदिग्ध परिस्थितियों में मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed