फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ysr congress leader slap toll tax employee in andhra pradesh hyderabad

टोल प्लाजा पर गाड़ी रोकी तो भड़कीं वाईएसआर कांग्रेस की महिला नेता, कर्मचारी को जड़ा तमाचा

Thu, 10 Dec 2020 10:08 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 10 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
ysr congress leader slap toll tax employee in andhra pradesh hyderabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

टोल प्लाजा पर नेताओं के हंगामे के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश में देखा गया है। सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की महिला नेता का कथित दादागिरी करते हुए वीडियो सामने आया है। यहां पर टोल प्लाजा के कर्मी ने उनकी गाड़ी रोक दी, जिसके चलते महिला नेता डी रेवती नाराज हो गई और उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मी को तमाचा जड़ दिया।

विज्ञापन

टोल पर रोका तो जड़ा तमाचा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वाइएसआर की महिला नेता डी रेवती को गुंटूर जिले के पास काजा टोल पर रोक लिया गया था, जिसके बाद वह गुस्से में आ गई और उन्होंने टोल कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वाईएसआर कांग्रेस की महिला नेता दादागिरी करते हुए टोल कर्मी को थप्पड़ मार रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने स्टाफ के साथ काफी खराब बर्ताव भी किया। साथ ही, वीडियो में महिला नेता टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग भी हटाते हुए दिखीं।

विज्ञापन

 

महिला नेता ने टोल कर्मी पर लगाया आरोप

एक मिनट के इस वीडियो में टोल कर्मी महिला नेता से शांत रहने की अपील करता है, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह लगातार बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करती रहीं। यह मामला सामने आने के बाद महिला नेता ने इन सभी आरोपों को खंडन किया। उन्होंने टोल कर्मी पर बदतीमीजी करने का आरोप लगा दिया। फिलहाल, पुलिस थाने में महिला नेता डी रेवती के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। 

पहले भी हो चुका है ऐसा

इससे पहले भी इस टोल बूथ पर ठीक ऐसी ही घटना हुई थी। उस दौरान डेडालुरु के विधायक प्रभाकर ने जमकर हंगामा किया था। उस वक्त भी मामला पैसे मांगने से जुड़ा था। हालात इतने खराब हो गए थे कि प्रभाकर गुस्से में अपनी गाड़ी टोल प्लाजा पर ही छोड़ कर चले गए थे, जिसकी वजह से दूसरे लोगों को काफी दिक्कत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed