{"_id":"5d7b59608ebc3e016e027954","slug":"youth-wing-of-left-parties-stage-protest-alleging-unemployment-in-state-police-lathi-charge-on-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लेफ्ट कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लेफ्ट कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, कई घायल
Fri, 13 Sep 2019 06:06 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 13 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
वामपंथी दलों की युवा शाखा ने राज्य में प्रदर्शन किया
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में वामपंथी दलों की युवा शाखा ने राज्य में बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वह राज्य में युवाओं के लिए रोजगार की मांग करते हुए शुक्रवार को यहां राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान प्रदरश्नकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
#WATCH Howrah: Youth wing and student wing of Communist Party of India (Marxist), stage a protest alleging unemployment in the state. Water-cannons used by the police against the protesters. #WestBengal pic.twitter.com/c4qNDIPCBm
— ANI (@ANI) September 13, 2019विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी बौछार की। प्रदर्शनकारी युवाओं को नौकरी देने की मांग करते हुए राज्य सचिवालय की तरफ बढ़ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, माकपा की छात्र एवं युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की मांग करते हुए गुरुवार को सिंगूर से रैली निकाली थी।
इस रैली का शुक्रवार की दोपहर को राज्य सचिवालय पर समापन होना था। रैली सिंगूर में उस स्थान से निकाली गई थी जहां टाटा का नैनो कार संयंत्र लगना था लेकिन विरोध के चलते उसे यहां यह परियोजना रद्द करनी पड़ी थी।