फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Youth will become superstars of dance and song will get prizes worth lakhs on winning the Chief Minister Cup

Delhi: डांस-गाने के सुपर स्टार बनेंगे युवा, मुख्यमंत्री कप जीतने पर मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Tue, 29 Jul 2025 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 29 Jul 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Youth will become superstars of dance and song will get prizes worth lakhs on winning the Chief Minister Cup
कपिल मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के युवाओं को अपने सपने साकार करने के लिए बड़ा मंच मिलेगा। दिल्ली सरकार सितंबर महीने से 'मुख्यमंत्री कप' की शुरुआत करने जा रही है। इसमें नाचने-गाने से लेकर हैंडीक्राफ्ट जैसी छह विधाओं में युवा अपने हुनर दिखा सकेंगे। मुख्यमंत्री कप जीतने वाले युवाओं को लाखों रूपये का पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने मंगलवार कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि राजधानी के युवाओं के हुनर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारने के लिए इस योजना की शुरुआत की जा रही है। युवा जिन क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए पूरा अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उन्हें उच्च स्तर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों का प्रसारण कराकर युवाओं को संबंधित क्षेत्रों में उभरने का अवसर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed