फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   youth Poured petrol on himself in ghazipur

यूपी: शिवपाल की सभा में युवक ने खुद पर छिड़का पेट्रोल

Tue, 12 Jul 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
youth  Poured petrol on himself in ghazipur
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई जब कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा के दौरान भीड़ में बैठे एक युवक ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया। आग की लपटें देख कर मौके पर पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर आग बुझाई।

विज्ञापन


युवक को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। युवक का नाम सत्येंद्र बताया जा रहा है और उसने कोटेदार के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत भी की थी। उसके द्वारा की गई शिकायत पर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही तो नहीं की लेकिन सत्येंद्र के खिलाफ ही पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी गई।
विज्ञापन



( शिवपाल के कार्यक्रम की तस्वीर/ ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर )

उसे पुलिस लगातार परेशान कर रही थी। मंगलवार को जब शिवपाल सिंह गाजीपुर पहुंचे तो वो यहां फरियाद सुनाने आया था जहां उसे फिर से पुलिस ने रोक लिया। इन सब से परेशान होकर उसने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सत्येंद्र  गाजीपुर के नंदगंज थाना के पास किशोहरी गांव का है। इसके पिता का नाम राम सूरत बिंद है। आत्मदाह का प्रयास करने में उसके शरीर का सत्तर फीसदी हिस्सा जल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed