फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   youth-mental-health-india-southeast-asia-report-anxiety-depression-millions-Indian-youth-with-mental-illnesses

मानसिक बीमारियों से जूझ रहे भारत के 5.4 करोड़ युवा: करोड़ों युवाओं की पढ़ाई, नौकरी और भविष्य पर खतरे की घंटी

Tue, 07 Jul 2026 04:54 AM IST
Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:54 AM IST
सार

नई रिपोर्ट के अनुसार भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में बड़ी संख्या में युवा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। चिंता, अवसाद और नशे की लत जैसे विकारों के मामले पिछले तीन दशकों में लगातार बढ़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतिस्पर्धा, रोजगार की अनिश्चितता, आर्थिक दबाव, सोशल मीडिया और सामाजिक अलगाव जैसी परिस्थितियां युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं।

विज्ञापन
youth-mental-health-india-southeast-asia-report-anxiety-depression-millions-Indian-youth-with-mental-illnesses
मानसिक बीमारियों से घिर रहे भारतीय युवा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

युवाओं में मानसिक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। भारत में करीब 5.4 करोड़ और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में 2.8 करोड़ से ज्यादा युवा किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में इसका असर न सिर्फ युवाओं के स्वास्थ्य, बल्कि शिक्षा, रोजगार और देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


ईयू-एशियन यूथ मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 1990 के मुकाबले 2021 तक दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में युवाओं में मानसिक बीमारियों के मामलों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यहां 15 वर्ष से 34 वर्ष आयु वर्ग के 2.8 करोड़ से अधिक युवा मानसिक विकारों के साथ जीवन जीने को मजबूर हैं। यह क्षेत्र में मानसिक बीमारियों के कुल मामलों का करीब 36 प्रतिशत है।
विज्ञापन


भारत के आंकड़े चिंतित करने वाले
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 5.4 करोड़ युवा किसी न किसी मानसिक समस्या से प्रभावित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस उम्र में मानसिक बीमारी का असर पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और भविष्य के फैसलों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक 1990 के बाद सबसे तेज बढ़ोतरी 25-34 वर्ष आयु वर्ग में हुई है। यानी नौकरी, परिवार और करियर की जिम्मेदारियों वाली उम्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर 100 में से 5 युवा एंग्जायटी का शिकार
रिपोर्ट बताती है कि युवाओं में चिंता (एंग्जायटी) सबसे आम मानसिक समस्या बनकर उभरी है। हर 100 युवाओं में लगभग पांच इससे प्रभावित हैं। इसके बाद अवसाद, नशे की लत और अन्य मानसिक विकारों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाओं में मानसिक बीमारियों के मामले पुरुषों की तुलना में अधिक पाए गए हैं।


सोशल मीडिया भी अब बना वजह
पढ़ाई व करियर की प्रतिस्पर्धा, नौकरी की अनिश्चितता, आर्थिक दबाव तो तनाव के कारण थे ही अब सोशल मीडिया, अकेलापन, प्राकृतिक आपदाएं व सामाजिक तनाव युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। लोग आज भी मानसिक बीमारी को छिपाते हैं, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता। रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को केवल बड़े अस्पतालों तक सीमित रखने के बजाय स्कूलों, कॉलेजों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed