{"_id":"659fe1b5636e0bfb440b69dd","slug":"youth-in-india-young-population-numbers-india-report-population-statistic-news-in-hindi-2024-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Youth Day: कहीं 15 से 24, कहीं 12 से 35 साल का व्यक्ति युवा, इनकी सबसे ज्यादा आबादी भारत में, समझें ये आंकड़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Youth Day: कहीं 15 से 24, कहीं 12 से 35 साल का व्यक्ति युवा, इनकी सबसे ज्यादा आबादी भारत में, समझें ये आंकड़ें
Fri, 12 Jan 2024 05:50 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
युवा
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) पर समूचा देश राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। 1984 में भारत सरकार ने इस दिन को पहली बार 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के तौर पर घोषित किया। 12 जनवरी 1985 से इसे हर साल मनाया जा रहा है। यह दिन स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों को याद करने और प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। हमारे यहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी रहती है। आखिर युवा कौन है, परिभाषा क्या है? भारत में कितने युवा हैं? पिछले वर्षों में कैसे बढ़ी है यह आबादी? राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जानते हैं इन सवालों के जवाब....
युवा
- फोटो :
Amar Ujala
युवा कौन है?
किसी व्यक्ति के बचपन और वयस्कता के बीच का समय को अक्सर युवावस्था कहा जाता है। हालांकि, कितने साल का व्यक्ति युवा कहलाएगा, इसका कोई निश्चित पैमाना नहीं है। युवा होने की परिभाषा समय, काल और परिस्थिति के अनुसार तय की जाती रही है।

National Youth Day 2023 Theme and History
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स
युवा होने की परिभाषा क्या है?
अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा कहती है कि 15 से 24 वर्ष की आयु के व्यक्ति युवा हैं। संयुक्त राष्ट्र के सभी आंकड़े इसी पैमाने पर आधारित होते हैं। संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य देशों में 18-30 साल के व्यक्ति को युवा के रूप में गिना जाता है।
संयुक्त राष्ट्र के भीतर ही कई संस्थाओं में युवा होने की अलग-अलग पैमाने हैं। यूथ हैबिटेट में 15-32 साल तो अफ्रीकी की यूथ चार्टर 15-35 साल के व्यक्ति को युवा माना जाता है।

National Youth Day : राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती
- फोटो :
अमर उजाला
किस देश में कितने साल के व्यक्ति युवा होते हैं?
हमारे देश में राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के तहत 15 से 29 वर्ष की आयु के व्यक्ति को युवा माना गया है। हालांकि, इससे पहले राष्ट्रीय युवा नीति-2003 में 13-35 साल के व्यक्ति को युवा माना जाता था।
उप-सहारा अफ्रीका के अधिकांश क्षेत्रों में 12 से 30 या 35 वर्ष की आयु के व्यक्ति को युवा माना जाता है। नाइजीरिया में 18-35 आयु वर्ग के सभी लोग युवा माने जाते हैं। वियतनाम में 15 से 35 वर्ष की आयु के लोग युवा माने जाते हैं। ब्राजील में 'युवा' शब्द का मतलब 15 से 29 वर्ष के लोगों से है।

भारत में कितने युवा हैं?
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के मुताबिक, विश्व में लगभग हर छह में से एक व्यक्ति की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच है। दुनिया में युवाओं की आबादी 120 करोड़ से ज्यादा है जो कुल जनसंख्या का करीब 16 फीसदी है। इनमें से अधिकांश लोग विकासशील देशों में रहते हैं।
भारत की बात करें तो यहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी रहती है।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गठित जनसंख्या अनुमान पर तकनीकी समूह की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या का 27.2 फीसदी 15 से 29 वर्ष की आयु की है। हमारे देश में युवाओं की आबादी 37.14 करोड़ है। 2036 तक यह आंकड़ा घटकर 22.7% (34.5 करोड़) हो सकता है।
पिछले कुछ वर्षों में युवा आबादी को देखें तो इसमें बढ़ोतरी हुई है। देश में 1991 में युवाओं की आबादी 22.27 करोड़ थी जो कुल आबादी का 26.6% था। 2001 में यह आंकड़ा बढ़कर 27.34 करोड़ हो गया जिससे कुल आबादी में हिस्सेदारी 26.6% ही रही। 2011 में युवाओं की जनसंख्या 33.33 करोड़ हो गई और कुल हिस्सा 27.5% रहा। 2016 में आंकड़ा 35.96 करोड़ हुआ और पूरी आबादी में यह हिस्सा 27.9 था।