फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   youth congress leader want rahul gandhi became patry president

अध्यक्ष चाहे जब बनें, लेकिन राहुल को लेकर कांग्रेस में कशमकश

Fri, 03 Jun 2016 03:04 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला,नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
youth congress leader want rahul gandhi became patry president
राहुल गांधी - फोटो : file photo

कांग्रेस पार्टी का महासचिव से लेकर हर नेता, कार्यकर्ता राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष देखना चाहता है, फिर भी उनकी ताजपोशी को लेकर पार्टी के भीतर काफी कशमकश है। सोनिया गांधी राहुल गांधी के भविष्य को लेकर काफी संवेदनशील रहती हैं।

विज्ञापन


जयपुर के चिंतन शिविर में खुद राहुल ने कहा था कि उन्हें उपाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष रात में खूब रोई थीं। राहुल ने इसकी वजह पिता(राजीव) और दादी(इंदिरा) की तरह खुद को लेकर सेनिया के भय को बताया था।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि वहां अचानक प्रियंका गांधी को आना पड़ा था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी के बीच में सेतु का काम किया था। कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह ने भी इस संवाददाता को बताया था कि 2004 में सोनिया के पीएम पद से पीछे हटने की बड़ी वजह सुरक्षा की चिंताएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं का एक प्रभावशाली धड़ा राहुल को कमान सौंपने की बात तो करता है लेकिन वह अभी इसके पक्ष में नहीं है। सूत्र बताते हैं इस धड़े के कुछ बड़े नेताओं को खुद का राजनीतिक भविष्य सताता है। इसलिए वह कुछ सही कारणों के साथ अन्य कारण जोड़कर कांग्रेस में संगठनात्मक सुधार में टाल-मटोल करने में सफल हो जाते हैं।

वरिष्ठ नेताओं में दिग्विजय सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई नेताओं का ऐसा भी धड़ा है, जो खुलकर राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपने की वकालत करता है।

युवा नेता और राहुल गांधी के समकक्ष चाहते हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पदभार ग्रहण करें। इस वर्ग को उम्मीद है कि राहुल के आगे आने पर जिस तरह से युवक कांग्रेस और एनएसयूआई में सुधार हुआ है, उसी तरह एआईसीसी का कायाकल्प होगा।

राहुल की सबसे विश्वस्त सलाहकार हैं प्रियंका गांधी। हर चुनौती की घड़ी में साथ-साथ। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका राहुल के राजनीति में स्थापित होने के बाद खुद के बारे में फैसले की पक्षधर हैं। अभी वह राहुल और सोनिया के संसदीय क्षेत्र में प्रचार-प्रसार, प्रबंधन का जिम्मा संभालती हैं।

नियमित राहुल गांधी के दफ्तर से संपर्क रखती हैं और जरूरत के हिसाब से यूपी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेती हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका राहुल के लगातार आगे बढ़ने के पक्ष में रहती हैं।

राहुल गांधी की पदोन्नति संभव है।

एआईसीसी में संगठनात्मक सुधार, कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। माना जा रहा है कि एक सलाहकार एपेक्स बॉडी के माध्यम से सोनिया गांधी कांग्रेस को दिशा देती रहेंगी और राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया इसी आधार पर मूर्त रूप लेगी।

ताकि पार्टी आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनौती दे सके। अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति पर निर्णय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed