{"_id":"5abd66564f1c1bc7618b470d","slug":"youth-assaults-government-bus-driver-over-dangerous-driving-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बस चालक को ओवरटेक करना पड़ा भारी, पीट पीटकर किया गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकारी बस चालक को ओवरटेक करना पड़ा भारी, पीट पीटकर किया गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
Updated Fri, 30 Mar 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
केरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में एक सरकारी बस ड्राइवर पर कुछ युवाओं ने गंभीर रूप से हमला किया है। ड्राइवर पर आरोप है कि उसने एक गाड़ी को खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया। जिसके बाद कुछ युवाओं ने बस चालक की पिटाई कर दी। स्थानीय पुसिस के मुताबिक केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (केएसआरटीसी) चालक, अबोबैकर पर हमले के दौरान चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। युवा गाड़ी से किसी शादी समारोह में जा रहे थे।
3 लोगों के एक गिरोह ने बस में घुसकर ड्राइवर को जमकर पीटा। हालांकि अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान एक युवा ने ड्राइवर के चेहरे पर मुक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसके चेहरे से खून बह रहा था। इसके बाद भी युवाओं ने ड्राइवर पर हमला जारी रखा। बस चालक ने बताया कि हमलावरों ने उस पर आरोप लगाया कि उनके वाहन को बस से टक्कर लगी थी। इस दौरान एक शख्स ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक तीन लोगों दिलीप, दिनेश और अनीश कुमार द्वारा बस चालक को पीटा गया है। पुलिस ने कहा कि बस चालक के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। चालक की नाक पर गंभीर चोट लगी है। चालक का फिलहाल मानकरकड सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।