PM Modi: 'राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे युवा', NDA के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का संदेश
एनडीए 2025 में 11 साल पूरे करने वाली है। इसे लेकर लगातार सरकार की ओर से किए गए कामों की जानकारी दी जा रही है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में युवाओं के नाम संदेश जारी किया। साथ ही सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए के 11 साल पूरे होने पर युवाओं के नाम संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने अपनी सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए युवाओं को सशक्त बनाने की बात कही है। उन्होंने कि मुझे खुशी है कि आज युवा राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्ट-अप्स पर फोकस से हमारे युवा 'विकसित भारत' के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र… pic.twitter.com/CUYgzoUnG5
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पिछले 11 साल में हमारी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्ट-अप्स पर फोकस से हमारे युवा विकसित भारत के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। ये हमारे लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
ये भी पढ़ें: केएससीए के अधिकारियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; भगदड़ मामले में FIR रद्द करने की मांग
एनडीए 2025 में 11 साल पूरे करने वाली है। इससे पहले सरकार की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया कि 11 सालों में लोगों की आशाओं, जरूरतों और आकांक्षाओं को न केवल सुना गया, बल्कि इन पर उद्देश्यपूर्ण ढंग से काम भी किया गया। इस अवधि में मध्यवर्ग ने खुद को देश की प्रगति के केंद्र में पाया है। कर राहत से लोगों के हाथों में अधिक पैसा पहुंचाने से लेकर वृद्धावस्था में सुरक्षा का वादा करने वाली पेंशन योजनाओं तक, पिछले 11 वर्षों में भारतीयों के जीवन को आसान, निष्पक्ष और अधिक सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार और ईमानदार प्रयास किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: जब अमेरिका में बेटे ने पूछा शशि थरूर से सवाल, कांग्रेस सांसद ने जवाब के साथ चुटकी भी ली
सांकेतिक उपायों से आगे बढ़कर किया काम
सरकार ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उसने मध्य वर्ग के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए सांकेतिक उपायों से आगे बढ़कर काम किया है। आयकर दरों को कम करने से लेकर रिटर्न को सरल बनाने तक, हर कदम नागरिकों को उनकी कमाई का अधिक हिस्सा अपने पास रखने देने के मूल विचार के अनुरूप है। रिपोर्ट में कहा गया कि दृष्टिकोण स्पष्ट रहा है। नागरिकों की बात सुनी, सिस्टम को सरल बनाया और अपने वादे पूरे किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.