{"_id":"68428b511dcd9079ed051963","slug":"ksca-officials-moves-high-court-seeks-quashing-of-fir-in-stampede-case-latest-news-update-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Stampede: केएससीए के अधिकारियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; भगदड़ मामले में FIR रद्द करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Stampede: केएससीए के अधिकारियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; भगदड़ मामले में FIR रद्द करने की मांग
Fri, 06 Jun 2025 12:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:01 PM IST
सार
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है। अध्यक्ष रघुराम भट, सचिव ए. शंकर, कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने एफआईआर रद्द करने की अपील करते हुए याचिका दायर की।
विज्ञापन
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कोर्ट से चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। पुलिस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
मामले में आज ही अदालत ने सुनवाई की। इस दौरान कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दिया। मामले की सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति एस आर कृष्ण कुमार ने केएससीए अधिकारियों को अंतरिम राहत प्रदान की है। मामले की सुनवाई 16 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक हरनहल्ली और श्याम सुंदर पेश हुए, जबकि राज्य की ओर से महाधिवक्ता शशि किरण शेट्टी ने पैरवी की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले द्वारा दायर एक अलग याचिका पर भी सुनवाई कर रही अदालत ने मामले की सुनवाई 9 जून तक के लिए स्थगित कर दी। बंगलूरू पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए सभी चार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गैरजिम्मेदारी और लापरवाही दिखाई गई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी गुरुवार को राज्य के डीजीपी और आईजीपी को भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट और केएससीए के प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। उनकी ओर से प्रथम दृष्टया गैरजिम्मेदारी और लापरवाही दिखाई गई थी।
क्या है मामला?
यह भगदड़ बुधवार शाम को स्टेडियम के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में शामिल होने के लिए उमड़े थे। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए थे।
चार अधिकारियों को हिरासत में लिया गया
इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चार अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की जा रही है। आगे की प्रक्रिया बाद में होगी। उनमें से कुछ को कथित तौर पर शहर के बाहरी इलाके केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) से हिरासत में लिया गया था।