{"_id":"610a6ad18ebc3eb80621b752","slug":"young-womans-midnight-drama-in-pune-strange-acts-lying-on-the-tilak-road-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे में आधी रात युवती का ड्रामा: सड़क पर लेटकर करने लगी अजीब हरकतें, देखिए वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे में आधी रात युवती का ड्रामा: सड़क पर लेटकर करने लगी अजीब हरकतें, देखिए वीडियो
Wed, 04 Aug 2021 03:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 04 Aug 2021 03:54 PM IST
सार
कहते हैं नशा जब चढ़ता है तो सिर चढ़कर बोलता है। पुणे की तिकल रोड पर मंगलवार रात संभवत: नशे में उन्मत्त इस युवती का यही हाल था।
विज्ञापन
pune women drama on tilak road
- फोटो : ani
विस्तार
पुणे की तिलक रोड पर एक युवती ने संभवत: शराब के नशे में उन्मत्त होकर आधी रात को जमकर ड्रामा किया। वह बीच सड़क पर लेट गई और अजीब हरकतें करने लगी। उसके कारण ट्रैफिक बाधित होने लगा। लोगों ने उससे बचते-बचाते हुए मुश्किल से वाहन निकाले। उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुणे के स्वारगेट पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि युवती की ड्रामेबाजी मंगलवार रात करीब 11 बजे तिलक रोड पर हीराबाग चौक के समीप हुई। थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बालासाहेब कोपनार के अनुसार हमारी सूचना के अनुसार यह युवती खड़क एरिया से हीराबाग आई थी। वीडियो में वह सड़क पर लेटकर कुछ देर हरकतें करती रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह भाग निकली। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन