{"_id":"5de2a08c8ebc3e54936d4f4f","slug":"young-man-mob-lynched-to-death-on-charges-of-mobile-theft-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
Sat, 30 Nov 2019 10:32 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के तिनसुकिया जिले में कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। राजू डोले नामक युवक ने शुक्रवार देर रात को एक स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। सादिया के पुलिस अधीक्षक देवजीत देउरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को कुछ लोगों ने युवक की बुरी तरह पिटाई की थी। अगले दिन हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन