फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   young leader from aligarh announces 11thousand rupees prize for blackening shashi tharoor face

मुस्लिम नेता ने किया एलान, थरूर का मुंह काला करने वाले को दूंगा 11 हजार का ईनाम

Fri, 13 Jul 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
young leader from aligarh announces 11thousand rupees prize for blackening shashi tharoor face
शशि थरूर

अलीगढ़ मुस्लिम युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद अमीर रशीद ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर का मुंह काला करने वाले को 11 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा था कि बीजेपी 2019 में लोकसभा चुनाव जीतती है तो भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा। युवा नेता अमीर रशीद ने कहा कि ये समझ के बाहर है कि इस तरह के बयान का क्या मतलब है। थरूर के इस बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी जहां थरूर के बयान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस ने इस पर अब तक कोई सफाई नहीं दी है।

विज्ञापन


थरूर के बयान की निंदा करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद अमीर रशीद ने कहा कि कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने ऐसा कहकर सिर्फ हिंदुओं को ही नहीं बल्कि राष्ट्रवादी मुसलमानों को भी दुख पहुंचाया है। सच तो ये है कि भारत में मुस्लिम और हिंदू साझा विरासत साझा करते हैं लिहाजा किसी शख्स को बोलने से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए कि वो आखिर क्या कह रहा है। थरूर ने इसे अपमानित करने की कोशिश की है, जो भी शख्स शशि थरूर का मुंह काला करेगा, उसे मेरी तरफ से 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गैर जिम्मेदार बयान कांग्रेस नेतृत्व द्वारा समर्थित है और न केवल हिंदुओं बल्कि देशभक्त मुस्लिमों को भी नुकसान पहुंचाता है और केवल एक महान राष्ट्र में रहने वाले हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद ने कहा कि ये सीधे तौर पर हिंदू संस्कृति पर हमला है। युवा नेता ने कहा कि देश की जनता थरूर और कांग्रेस को इस गैरजिम्मेदाराना बयान के लिए माफ नहीं करेगी। राशिद ने कांग्रेस को चेताया कि इसका परिणाम 2019 लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा। राशिद ने थरूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर उनको पाकिस्तान से इतना प्यार है तो वहीं चले जाएं। वहीं शशि थरूर के बयान को लेकर बीजेपी राहुल गांधी से मांफी की मांग पर अड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed