फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You will be able to maintain vehicle documents, e challans through IT portal From October 1

एक अक्तूबर से आईटी पोर्टल के जरिए कर सकेंगे वाहन दस्तावेज, ई-चालान का रखरखाव

Sun, 27 Sep 2020 04:30 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 27 Sep 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
You will be able to maintain vehicle documents, e challans through IT portal From October 1
Driving Licence - फोटो : File Photo

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस और ई-चालान समेत वाहन दस्तावेज का रखरखाव एक अक्तूबर से सूचना प्रौद्योगिकी पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वैध पाए गए वाहनों के दस्तावेज को निरीक्षण के लिए भौतिक रूप से दिखाने को नहीं कहा जाएगा। साथ ही लाइसेंस जारी करने वाले प्राधिकरण द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द या अयोग्य ठहराने की जानकारी भी पोर्टल पर रिकॉर्ड की जाएगी और इसे लगातार अपडेट किया जाएगा।  

विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में विभिन्न संशोधन किए थे। इन संशोधन के जरिए पोर्टल के जरिए ई-चालान और वाहनों के दस्तावेज का रखरखाव को अमल लाया जा रहा है। यह बदलाव मोटर वाहन नियमों के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी के लिए किया गया है। आईटी सेवाओं और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के इस्तेमाल से देश में ट्रैफिक नियमों को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। साथ ही ड्राइवरों के उत्पीड़न को कम भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed