फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   you need to know about the Legion hacking group

राहुल गांधी, माल्या का अकाउंट हैक करने वाले का अगला निशाना ललित मोदी

Sun, 11 Dec 2016 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
you need to know about the Legion hacking group
- फोटो : getty images

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हैकर यहीं तक नहीं रुके उन्होंने पत्रकार बरखा दत्त और विजय माल्या का भी अकाउंट हैक कर लिया था। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए थे, लेकिन कोई सूचनी लीक नहीं की गई थी। इन अकाउंट के हैक करने के पीछे 'लीजन हैकिंक ग्रुप' का नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि लीजन हैकिंग ग्रुप ने विजय माल्या की कार और उनके ऑनलाइन अकाउंट पासवर्ड को सार्वजनिक कर दिया था। साथ ही एनडीटीवी की पत्रकार बरखा दत्त की पर्सनल आईडी, पासवर्ड और ईमेल को भी सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन


लीजन ने शराब कारोबारी विजय माल्या की ट्विटर टाइमलाइन पर दावा किया है कि वे आने वाले समय में माल्या के से जुड़े बड़े राज और धोखाधड़ी का खुलासा करेंगे। विजय माल्या ने अकाउंट हैक होन के बाद कहा था कि हैकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीजन ग्रुप ने बताया अपना अगला निशाना

you need to know about the Legion hacking group
ललित मोदी

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुतबिक लीजन ने चेताते हुए कहा है कि उनका अगला निशाना बिजनेसमैन और आईपीएल के संस्थापक ललित के मोदी हैं।

लीजन ग्रुप ने एक ट्वीट में सिगेन्ट डॉट ओआरजी वेबसाइट पर सहयोग मांगा है। लेकिन जो उन्होंने किया है उसके उलके उलट सिगेन्ट डॉट ओआरजी वेबसाइट पर जाने के बाद यह साइट दावा करती है कि वे पत्रकारों और एक्टिविस्ट के ईमेल को सुरक्षा प्रदान करते है।

लीजन ग्रपु की तरह लीजन ऑफ डूम नाम से अमेरिका में 1980 से 1990 के समय और फिर साल 2000 के करीब हैकर्स का एक ग्रुप सक्रिय था। हालांकि भारत में जो अकाउंट हैक हुए हैं उसमें लीजन ग्रपु और लीजन ऑफ डूम दोनों शामिल थे यह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed