फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Says Both the babua and bua will not lose the BJP

सीएम योगी बोले- दोनों बबुआ, बुआ मिल जाएं तो भी नहीं हारेगी BJP

Mon, 12 Mar 2018 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Mon, 12 Mar 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
Yogi Says Both the babua and bua will not lose the BJP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ क्षेत्र के प्राथमिक कन्या विद्यालय में वोट डाला। वह अपने बूथ के पहले वोटर बनें। इसका जिक्र भी मुख्यमंत्री ने किया और कहा कि पहला वोट भाजपा को मिला है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों बबुआ और बुआ मिल जाएं तो भी भाजपा नहीं हारेगी। भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ता रहेगा। विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों युवराज राहुल गांधी, अखिलेश यादव एक साथ आए थे। तब बुआ बसपा प्रमुख मायावती और बबुआ अखिलेश के बीच जुबानी जंग चली थी। नतीजा क्या हुआ यह सब जानते हैं। इस बार राहुल गांधी अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। मेरा मानना है कि उन्हें भी बुआ, बबुआ के साथ आना चाहिए था।
विज्ञापन


मतदान के बाद प्राथमिक कन्या विद्यालय के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन की राजनीति पसंद कर रही है। वंशवाद, जातिवाद की राजनीति अब नहीं चलेगी। सपा, बसपा का गठबंधन अपवित्र है। इसे जनता नकार देगी। 14 मार्च को जब लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आएंगे, तब विपक्षियों को इसका एहसास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की 80 सीटें जीतने में कामयाब होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास परक और राष्ट्रवाद की राजनीति को यूपी की जनता ने पसंद किया है। इसी वजह से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है।


अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और चित्रकूट जाकर त्योहार मनाता रहूंगा

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि वह हिंदू हैं। किसी भी सूरत में दिखावे की राजनीति नहीं करेंगे। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और चित्रकूट जाकर त्योहार मनाते रहेंगे। राज्य सरकार विकास, सुशासन की राह पर चल रही है। हर व्यक्ति के सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed