{"_id":"59f02a844f1c1bda538b8ee2","slug":"yogi-adtiyanath-younger-brother-in-indian-army-subedar-deployed-at-china-border-mana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्मी में हैं योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई, चीन बॉर्डर पर तैनात होकर कर रहे देश की सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आर्मी में हैं योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई, चीन बॉर्डर पर तैनात होकर कर रहे देश की सेवा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ काफी कम उम्र में ही योगी बन गए थे जिसके लिए उन्हें अपना परिवार छोड़ना पड़ा था। ऐसे में उनके परिवार के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता। योगी जिनका बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट है वह पौड़ी गड़वाल के रहने वाले हैं। उनके कुल तीन और भाई हैं जिनमें से मन्वेंद्र मोहन सबसे बड़े और शैलेंद्र और महेंद्र मोहन उनसे छोटे हैं।
विज्ञापन
इनमें से शैलेंद्र मोहन भारतीय आर्मी में शामिल होकर देश की सेवा कर रहे हैं। शैलेंद्र चीन से लगने वाली सीमा लाइन ऑफ एचुअल कोर्ट (LAC) से सटे गड़वाल के माना इलाके में तैनात हैं, वह आर्मी में सूबेदार हैं।
विज्ञापन
योगी की हिंदू युवा वाहिनी ने पढ़ा ताजमहल पर शिव चालीसा, इस शख्स का था प्लान
विज्ञापन
शैलेंद्र ने बताया कि योगी के सीएम बनने के बाद वह सिर्फ एक बार ही उनसे मिल पाए हैं। उन्होंने आगे बताया कि बचपन में सभी मिलकर खूब खेला करते थे।
शैलेंद्र से क्या कहते हैं योगी?
सीएम योगी आदित्यनाथ
शैलेंद्र ने बताया कि योगी हमेशा उनसे सिर्फ एक बात कहते हैं कि अपनी पूरी क्षमता के साथ बॉर्डर पर देश की सेवा करनी चाहिए। शैलेंद्र ने कहा कि दोनों भाई अपने-अपने तरीके से देश की सेवा का काम कर रहे हैं। शैलेंद्र ने बताया कि परिवार वाले योगी को अब 'महाराज जी' कहकर बुलाते हैं।