{"_id":"5c40e986bdec2273367cfbd4","slug":"yogi-adityanath-will-lead-the-bjp-rally-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो योगी करेंगे बंगाल में भाजपा की पदयात्रा का नेतृत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
..तो योगी करेंगे बंगाल में भाजपा की पदयात्रा का नेतृत्व
Fri, 18 Jan 2019 02:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर इलाज के लिए एम्स में दाखिल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अगर समय पर बंगाल के दौरे पर नहीं आ पाते तो उनकी जगह पार्टी की पदयात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। भाजपा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पार्टी की पहली पदयात्रा और जनसभा मालदा में 20 जनवरी को होनी है। यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आठ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक रैली आयोजित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
20 जनवरी को होनी है पार्टी की पहली पदयात्रा
रथयात्रा का मामला खटाई में पड़ने के बाद भाजपा ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बडे़ पैमाने पर जनसभाएं और पदयात्राएं आयोजित करने का फैसला किया था। नई रणनीति के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को फरवरी के पहले सप्ताह राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम पांच जनसभाएं संबोधित करनी है। इनमें से पहली जनसभा 20 जनवरी को मालदा में होनी है। लेकिन अचानक स्वाइन फ्लू होने की वजह शाह बुधवार शाम को एम्स में दाखिल हो गए। v
विज्ञापन