फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi adityanath says, action also on Bhansali who hurt sentiments of peoples

पद्मावती विवाद पर बोले CM योगी- धमकी देने वाले दोषी तो भावनाएं भड़काने वाले भी

Tue, 21 Nov 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says, action also on Bhansali who hurt sentiments of peoples

कई हफ्तों से विवाद की भेंट चढ़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज टल चुकी है, पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्मावती को लेकर भंसाली और दीपिका को मिल रही धमकी पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी ने कहा है कि अगर दीपिका की नाक काटने और भंसाली का सिर काटने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए तो उस निर्माता के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि हमने मंत्रालय को इस बारे में पहले से ही अपनी आपत्तियां और सुझाव भेज दिए हैं। लोगों की भावनाओं के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने का हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी का ये बयान उस वक्त आया है जब फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का सिर काटने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। राजपूत करणी सेना ने हाल ही में फिल्म की हीरोइन दीपिका की नाक काटने की धमकी दी थी।

पढ़ें: अब राजस्थान में भी पद्मावती फिल्म पर बैन की तैयारी, सीएम ने गृहमंत्री से लिया फीडबैक

राज्य में पदमावती की रिलीज से शिवराज का इनकार

yogi adityanath says, action also on Bhansali who hurt sentiments of peoples

शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पद्मावती की रिलीज से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐतिहासिक तर्कों के साथ छेड़छाड़ की गई है। शिवराज ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ कर अगर पद्मावती जी के सम्मान के खिलाफ फिल्म में दृश्य दिखाए गए हैं तो उस फिल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होगा।

ममता बनर्जी-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि पूरा विवाद ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह एक राजनीतिक पार्टी द्वारा बोलने-लिखने की आजादी को खत्म करने का सोचा समझा प्लान है। उन्होंने आगे इस पूरे मामले पर हो रहे विवाद और देश के माहौल को 'सुपर इमरजेंसी' बताया।

अमरिंदर सिंह
कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद्मावती विवाद पर अलग सुर में नजर आ रहे हैं। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार (20 नवंबर) को कहा कि सिनेमा का लाइसेंस होने का यह मतलब नहीं है कि इतिहास से छेड़छाड़ की जाए। उन्होंने कहा कि वह इतिहास के छात्र रहे हैं और चित्तौड़ भी गए हैं।

सिद्धारमैया बोले- देश में कितनी असहिष्णुता बढ़ गई

yogi adityanath says, action also on Bhansali who hurt sentiments of peoples

सिद्धारमैया
वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया फिल्म के समर्थन में हैं, उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर हो रहे प्रदर्शन, खासकर किसी महिला को मिल रही धमकियां दिखाती हैं बीजेपी के राज में देश में कितनी असहिष्णुता बढ़ गई है।

वसुंधरा राजे
वहीं कर्नाटक के दौरे पर मौजूद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मामले की गंभीरता को लेकर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से इस बारे में फीडबैक लिया। सीएम राजे ने स्पष्ट किया कि यदि किसी की भावनाओं को इस फिल्म से ठेस पहुंचती है तो उसे प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed