फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Adityanath in Kerala, said - Law not made against love jihad in the state even after the advice of the High Court

केरल में गरजे योगी: हाईकोर्ट की सलाह के बाद भी नहीं बना लव जिहाद के खिलाफ कानून

Sun, 21 Feb 2021 06:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath in Kerala, said - Law not made against love jihad in the state even after the advice of the High Court
केरल के कासरगोद में सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : एएनआई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केरल में थे। उन्होंने राज्य की वाम मोर्चा सरकार को निशाने पर लिया। योगी ने कहा कि वर्ष 2009 में केरल उच्च न्यायालय ने यहां की सरकार का ध्यान 'लव जिहाद' की ओर आकर्षित किया था, लेकिन यहां की सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ कोई कानून नहीं बना पाई। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त क़ानून बना दिया है। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में केरल की एक कोर्ट ने कहा कि लव जिहाद केरल को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश का हिस्सा है। इसके बाद भी यहां की सरकार सोती रही और इस राज्य व देश के खिलाफ साजिश की परवाह नहीं की। लव जिहाद के खिलापफ कोई प्रभावी कानून नहीं बनाया गया, इसलिए केरल में भाजपा की सरकार चाहिए। 

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि चाहे केरल में माकपा सरकार रही हो या कांग्रेस सरकार, उन्होंने सिवाय भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया। ये लोग राज्य की जनता की भावनाओं से खेलते रहे और अपने राजनीतिक लाभ के लिए केरल को संकट में डाल दिया।  उल्लेखनीय है कि लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल मुस्लिमों द्वारा हिंदू लड़कियों के बलपूर्वक या लालच देकर धर्मांतरण कराने व उनसे शादी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उप्र के अलावा मध्य प्रदेश ने भी हाल ही में इसके खिलाफ सख्त कानून बनाया है। 


कोरोना केस बढ़ने को लेकर भी हमला
सीएम योगी ने केरल सरकार पर कोविड-19 महामारी को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महामारी से पीड़ितों की संख्या केरल में बढ़ रही है, जबकि यूपी में इससे प्रभावी ढंग से निपटा गया। 

भाजपा की विजय यात्रा का आगाज
इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने केरल के कासरगोद से भाजपा की विजय यात्रा का शंखनाद किया। इस मौके पर केरल भाजपा के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन भी मौजूद थे।  सुरेंद्रन के नेतृत्व में ही यह यात्रा निकाली जाएगी।  बता दें, केरल में भी अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed