{"_id":"6096b400eee88c61ea6b158f","slug":"yoga-guru-no-more-swami-aadhyatmanand-died-from-corona-was-the-head-of-the-shivanand-ashram-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे योग गुरु: स्वामी आध्यात्मानंद का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नहीं रहे योग गुरु: स्वामी आध्यात्मानंद का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Sat, 08 May 2021 09:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 08 May 2021 09:23 PM IST
सार
स्वामी आध्यात्मानंद के निधन पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व गुजरात के सीएम रूपाणी ने शोक जताया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : youtube@narendra modi
विस्तार
प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी आध्यात्मानंद का कोविड-19 के चलते शनिवार को अहमदाबाद में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अहमदाबाद स्थित शिवानंद आश्रम के प्रमुख थे। आश्रम के न्यासी अरुण ओझा ने बताया कि स्वामीजी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 13 अप्रैल को शहर के एसीवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर अस्पताल में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
आश्रम की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वामी आध्यात्मानंद ने दुनियाभर में 814 शिविरों का आयोजन कर योग, प्राणायाम और चिंतन को बढ़ावा दिया। विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने 1999 में न्यू मेक्सिको के चियापास में हुए विश्व शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत कनाडा सांस्कृतिक एवं विरासत संघ की ओर से उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने यह कहा-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट किया, 'योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्होंने अध्यात्म जैसे गहन विषय को सरल शैली में समझाया। मैं स्वामीजी को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने योग सिखाने के अलावा, अहमदाबाद में शिवानंद आश्रम की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा की। ओम शांति!'
विज्ञापन
शाह ने ट्वीट किया, 'अहमदाबाद के शिवानंद आश्रम के योग गुरु स्वामी आध्यात्मानंदजी महाराज के निधन की खबर से व्यथित हूं। स्वामीजी हमेशा योग, आध्यात्मिक और साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से हर समाज के उत्थान के लिए सेवा करते रहे। ईश्वर आदरणीय स्वामीजी की दिव्य आत्मा को 'सद्गति' प्रदान करे।' रूपाणी ने ट्वीट किया कि स्वामीजी के निधन से आध्यात्म तथा योग जगत को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।